MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 65 साल पुराने कोलकाता के इस घर में रहते हैं दादा, तस्वीरों में देखें 'कोलकाता के प्रिंस' का 48 कमरों का महल

65 साल पुराने कोलकाता के इस घर में रहते हैं दादा, तस्वीरों में देखें 'कोलकाता के प्रिंस' का 48 कमरों का महल

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  (BCCI) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) 8 जुलाई को 49 साल के हो गए है। कोलकाता के रहने वाले गांगुली को पूरी दुनिया में दादा नाम से जाना जाता है। बेहतरीन कप्तान होने के साथ ही उन्होंने बीसीसीआई की कमान भी बखूबी संभाली है। गांगुली का परिवार बंगाल के सबसे अमीर परिवारों में से एक है और इस बात की झलक उनके घर में भी दिखती है। कोलकाता में सौरव गांगुली का 65 साल पुरानी एक बड़ी हवेली है। जिसमें 48 कमरों के साथ ही सुख-सुविधा की सारी चीजें मौजूद है। तो चलिए आज हम आपको उनके घर की फोटोज दिखाते हैं, जहां गांगुली का पूरा परिवार हंसी-खुशी रहता है...

Asianet News Hindi | Published : Jul 08 2021, 12:13 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

कोलकाता का सबसे अमीर परिवार
सौरव गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में हुआ था। वह कोलकाता के बड़े प्रिंटिंग बिजनेसमैन चंडीदास और निरूपा गांगुली के छोटे बेटे हैं। उनके परिवार की गिनती यहां के सबसे अमीर परिवारों में होती है। सौरव गांगुली को प्रिस ऑफ कोलकाता भी कहा जाता है। 
 

210
Asianet Image

गांगुली के घर का पता
गांगुली का कोलकाता शहर में एक महलनुमा घर है। जिसका पता बेहाला, कोलकाता में बीरेन रॉय रोड है। घर का नंबर 2/6 है, जिसका पिन कोड 700034 है। पूर्व क्रिकेटर अपनी पत्नी डोना, बेटी सना और अपने परिवार के साथ यहीं रहते हैं।

310
Asianet Image

48 कमरे का महल
कोलकाता में दादा जिस आलीशान घर में रहते है, वह महल 65 साल पुराना है। उनका पूरा घर 4 मजिलों में बना हुआ है और इसमें 48 कमरे हैं। 

410
Asianet Image

बंगाली संस्कृति झलक
इस घर के इंटीरियर का पूरा काम बंगाली संस्कृति और आर्ट से किया गया है। इसके अलावा पूरे घर में लकड़ी की चीजों से शानदार सजावट की गई है। 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' सौरव गांगुली ने कभी भी इस घर को छोड़कर कहीं और रहने के बारे में नहीं सोचा। 

510
Asianet Image

परिवार साथ समय बिताना पसंद
गांगुली को हमेशा से ही अपने घर में रहना बहुत पसंद है। मैच से फ्री होने के बाद वह अपना पूरा समय यहीं बिताते थे। बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के बाद भी जब भी उन्हें समय मिलता वे यहां जरूर आते हैं।
 

610
Asianet Image

बड़ा लिविंग रूम
सौरव गांगुली के घर में एक बड़ा लिविंग जोन वह जगह है जहां वह परिवार के साथ अपना ज्यादातर समय बिताते है। लिविंग जोन में दीवार पर एक बड़ा टेलीविजन लगा है, जहां गांगुली अपने पूरे परिवार के साथ क्रिकेट मैच देखते हैं। 

710
Asianet Image

घर में है क्रिकेट पिच से लेकर जिम
उनके घर के अंदर ही एक क्रिकेट पिच भी बनी हुई है। हालांकि अब गांगुली इसमें प्रैक्टिस नहीं करते है। यहां एक बड़ी जिम भी है। इस घर के एक कमरे में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में मिली तमाम ट्रॉफियां रखी हैं। साथ ही कई सारी तस्वीरों को कोलार्ज भी रखा है।

810
Asianet Image

मां की पसंद का रखा ख्याल
उनका बंगला बेहद ही खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। गांगुली की मां को सफेद रंग पसंद है, इसलिए घर की दीवारों पर लाइट कलर्स लगवाए गए है, जो कि दादा को भी काफी पसंद है।

910
Asianet Image

मीटिंग एरिया
सौरव गांगुली के घर में उनकी मीटिंग के लिए एक सिंटिग एरिया भी है। यहां पर बैठकर वह अपने दोस्तों और मेहमानों से बातचीत करना पसंद करते हैं। यहां बैठकर वह हर सुबह न्यूजपेपर पढ़ते हैं। गांगुली बताते हैं कि वह आज भी सबसे पहले खेल समाचार के पन्नों को पलटते हैं।

1010
Asianet Image

लंदन में भी है शानदार फ्लैट
कोलकाता में अपनी शानदार बेहाला हवेली के साथ, गांगुली के पास लंदन में एक शानदार फ्लैट भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांगुली ने कुछ साल पहले लंदन के नॉर्थ हैरो इलाके में एक अपार्टमेंट खरीदा था। यह दो बेडरूम का अपार्टमेंट है जो सेंट्रल लंदन से 45 मिनट की दूरी पर है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories