- Home
- Sports
- Cricket
- सब सपना चौधरी के दीवाने, पर टीम इंडिया के इस पूर्व क्रिकेटर के लिए 'धड़कता' है हरियाणा की डांसर का दिल
सब सपना चौधरी के दीवाने, पर टीम इंडिया के इस पूर्व क्रिकेटर के लिए 'धड़कता' है हरियाणा की डांसर का दिल
स्पोर्ट्स डेस्क। हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। उनके डांस की दीवाने लोगों में हर उम्र के लोग शामिल हैं। जब सपना चौधरी का प्रोग्राम होता है, तो हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं। अक्सर ऐसी सेलिब्रिटीज का नाम कई तरह के विवादों में भी आता रहता है। ये अपनी पसंद को लेकर भी बात करते हैं। हाल ही में सपना चौधरी से जब पूछा गया कि वे किस क्रिकेटर को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं, तो उन्होंने जो जवाब दिया, वह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने आज के किसी सफलतम क्रिकेटर विराट कोहली या धोनी का नाम नहीं लिया, बल्कि एक पूर्व क्रिकेटर को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर की।
| Published : Jun 28 2020, 11:56 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
किसके लिए धड़कता है सपना का दिल
जिस सपना के लाखों दीवाने हैं, उसका दिल आखिर किस क्रिकेटर के लिए धड़कता है। हाल ही में सपना से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेझिझक इसका जवाब दिया।
वीरेंद्र सहवाग हैं खास पसंद
सपना चौधरी ने कहा कि वे इंडिन क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा वीरेंद्र सहवाग को पसंद करती हैं। वीरेंद्र सहवाग सपना से उम्र में 12 साल बड़े हैं। एक समय वे विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते थे। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं।
बचपन से ही करती हैं पसंद
एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने कहा कि वैसे तो मैं किसी क्रिकेटर को फॉलो नहीं करतीं, लेकिन वीरेंद्र सहवाग की बचपन से ही फैन रही हूं। सपना ने कहा कि आज भी वीरेंद्र सहवाग मेरे सबसे पसंदीदा क्रिकेटर हैं।
बताया शानदार क्रिकेटर
सपना चौधरी ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग एक शानदार क्रिकेटर हैं और कई वर्षों तक उन्होंने भारत के लिए बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया।
दूसरे क्रिकेटरों के बारें में चुप रहीं
जब सपना चौधरी से टीम इंडिया के दूसरे क्रिकेटरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। सपना ने कहा कि अपनी पसंद उन्होंने बता दी है। वे क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग को सबसे बेहतरीन मानती हैं।
बताया बेहतरीन इंसान
सपना चौधरी ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग सिर्फ एक अच्छे खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि बेहतरीन इंसान भी हैं। जरूरत पड़ने पर वे किसी की भी मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। वे दयालु स्वाभाव के इंसान है। सपना ने कहा कि वे वीरेंद्र सहवाग से काफी प्रभावित रही हैं।
विवादित डांसर रही हैं सपना
सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग काफी है। ये सिर्फ हरियाणा में ही नहीं, बल्कि देश के दूसरे राज्यों में भी परफॉर्म करने के लिए जाया करती हैं, लेकिन इन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लग चुका है। कहा जाता है कि इन्होंने पारंपरिक हरियाणवी गीतों और डांस में अश्लीलता का तड़का लगा कर पॉपुलैरिटी हासिल की है।
बिग बॉस में भी शामिल हुई थीं सपना
सपना चौधरी सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले चर्चित और विवादित शो बिग बॉस के सीजन 12 में साल 2018 में भाग ले चुकी हैं। वहां भी उन्होंने अपने डांस से काफी धमाल मचाया था। बिग बॉस शो में अर्शी खान से हुई उनकी फाइट बेहद चर्चित हुई थी।