- Home
- Sports
- Cricket
- सिर्फ मुस्लिम नहीं अल्पसंख्यकों की भी मदद कर रहे हैं शाहिद अफरीदी, कराची में हिंदुओं तक पहुंचाया राशन
सिर्फ मुस्लिम नहीं अल्पसंख्यकों की भी मदद कर रहे हैं शाहिद अफरीदी, कराची में हिंदुओं तक पहुंचाया राशन
नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इन दिनों अपने देश में कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों की मदद कर रहे हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच यहां लोगों को राशन और बाकी जरूरी चीजों की खासी कमी हो रही है और अफरीदी इन लोगों तक सभी जरूरी चीजें पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। दुनियाभर से उनको समर्थन भी मिल रहा है और पाकिस्तान के बाहर भी उनकी तारीफ हो रही है। भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने भी अफरीदी का समर्थन किया था, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया गया था और अफरीदी पर आरोप लगे थे कि वो सिर्फ मुस्लिमों तक ही राशन पहुंचा रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो हिंदू और सिख समुदाय के लोगों को राशन बांटते नजर आ रहे हैं।
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
15
)
शाहिद अफरीदी पिछले 10 दिनों से पाकिस्तान में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इससे पहले भी वो चैरिटी से जुड़े काम करते रहे हैं।
25
शाहिद अफरीदी ने कराची में हिंदू और क्रिस्चियन समुदाय के लोगों को भी राशन पहुंचाया।
35
पाकिस्तान में हिंदू, सिख और क्रिस्चियन समुदाय अल्पसंख्यक हैं और अक्सर यहां से इन लोगों के शोषण की खबरें आती रहती हैं। क
45
शाहिद अफरीदी के साथ पाकिस्तान के कई और खिलाड़ी भी उनकी मदद कर रहे हैं।
55
जरूरतमंदों के लिए राशन लेकर जाती गाड़ियां।