• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 'अफरीदी को कोरोना के रूप में मिली उनके कुकर्मों की सजा', यूजर के कमेंट पर भड़के आकाश चोपड़ा

'अफरीदी को कोरोना के रूप में मिली उनके कुकर्मों की सजा', यूजर के कमेंट पर भड़के आकाश चोपड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी अपने देश में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। महामारी में ये क्रिकेटर "शाहिद अफरीदी फाउंडेशन" के जरिए सिंध प्रांत और दूसरे इलाकों में जरूरतमंदों की मदद कर रहा था। लेकिन अब खुद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी और लोगों से दुआ के लिए कहा था।   

Asianet News Hindi | Updated : Jun 14 2020, 12:22 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

अफरीदी के ट्वीट के बाद पाकिस्तान समेत दुनियाभर की क्रिकेट संस्थाओं और खिलाड़ियों ने जल्द उनके बेहतर हेल्थ की कामना की। कई फैंस भी उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ट्रोल्स खराब तबियत को लेकर भी नाराज दिखे। कुछ ट्रोल्स ने तो यहां तक कहा कि कोरोना के रूप में अफरीदी को उनके कुकर्मों की सजा मिली है। 
 

25
Asianet Image

हालांकि इस कमेंट पर भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ट्रोल्स को आड़े हाथ लिया है। अफरीदी के स्वस्थ होने की कामना के साथ आकाश चोपड़ा ने गुस्सा किया और लिखा, हम गंभीर क्यों नहीं हैं, हमारी संवेदनशीलता... मानवता कहां गई...?

35
Asianet Image

शोएब अख्तर, आमिर सोहेल जैसे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अफरीदी के हेल्थ के लिए दुआएं कर रहे हैं। भारत से भी उनके ठीक होने की दुआएं मांगी जा रही है। पूर्व क्रिकेटर और अफरीदी के प्रतिस्पर्धी रहे बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा, कोरोना किसी को भी नहीं होना चाहिए। अफरीदी और मेरी सोच भले ही अलग हो सकती है, मगर मैं चाहूंगा कि वो जल्दी स्वस्थ हों। 

45
Asianet Image

बताते चलें कि पिछले दिनों अफरीदी भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर विरोधी बयान की वजह से भारतीय क्रिकेटरों के निशाने पर थे। गौतम गंभीर ने भी उनके शर्मनाक बयान पर काफी आलोचना की थी। यहां तक कि कोरोना से जंग में अफरीदी के फाउंडेशन को मदद कर चुके युवराज सिंह ने भी उन्हें आड़े हाथ लिया था। 

55
Asianet Image

एक क्रिकेटर के रूप में पाकिस्तान में शाहिद अफरीदी का बहुर रुतबा है। क्रिकेट से संन्यास के बाद वो सोशल वर्क और राजनीति में सक्रिय होते दिख रहे हैं। 40 साल के अफरीदी का ने 398 वनडे मैच खेले हैं। पाकिस्तान के लिए उन्होंने क्रिकेट के अलग अलग फॉर्मेट में बहुत सारे रन बनाए हैं। अफरीदी आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी के लिए मशहूर रहे हैं। 

(सभी तस्वीरें अफरीदी के ट्विटर से ली गई हैं।)

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories