- Home
- Sports
- Cricket
- धोनी को लेकर BJP सांसद पर भड़की साक्षी ने कहा आप जलते हैं, कुछ और है इस वायरल ट्वीट की सच्चाई
धोनी को लेकर BJP सांसद पर भड़की साक्षी ने कहा आप जलते हैं, कुछ और है इस वायरल ट्वीट की सच्चाई
नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भाजपा सांसद गौतम गंभीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस ट्वीट में साक्षी ने लिखा है कि सबको पता है कि गंभीर धोनी से जलते हैं। दरअसल स्टार स्पोर्ट्स ने 2 अप्रैल को टीम इंडिया के वर्ल्डकप जीतने के 9 साल पूरे होने पर सभी फैंस को जीत की बधाई दी थी, पर इस ट्वीट में सिर्फ धोनी का जिक्र था, जिसके जवाब में गंभीर ने लिखा था कि वर्ल्डकप पूरी टीम ने जीता था। गंभीर के इस ट्वीट में साक्षी धोनी नाम के एक फेक अकाउंट ने ट्वीट कर लिखा कि गंभीर धोनी से जलते हैं इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं। जिसके बाद यह ट्वीट वायरल हो गया और इस ट्वीट को लेकर खबर भी लग गई, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। साक्षी ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है। वायरल ट्वीट एक फेक अकाउंट से किया गया है, जो लगभग साक्षी के अकाउंट जैसा दिखता है।
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
110
)
साक्षी धोनी का वायरल ट्वीट पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने 27 मार्च को आखिरी बार मीडिया से फर्जी खबरें ना चलाने की अपील की थी।
210
हिंदी न्यूज साइट देनिक जागरण ने इस ट्वीट को लेकर खबर भी लगाई थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।
310
खबर लगने के कुछ समय बाद ही इसे डिलीट कर दिया गया था।
410
वायरल ट्वीट साक्षी नाम के एक फेक अकाउंट का है। इसमें कहा गया है कि सारी दुनिया जानती है कि गंभीर धोनी से जलते हैं।
510
साक्षी धोनी के नाम से बनाया गया यह फर्जी अकाउंट बिल्कुल उनके असली अकाउंट की तरह दिखता है। इसी वजह से अक्सर लोग इसमें गच्चा खा जाते हैं।
610
इस अकाउंट से साक्षी धोनी के अकाउंट का हर ट्वीट रिट्वीट किया जाता है। इस वजह से पहली नजर में यह उनका असली अकाउंट ही लगता है।
710
साक्षी के फेक अकाउंट में 5 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं और इस अकाउंट में ऑफिशियल ब्लू टिक भी नहीं है।
810
वहीं साक्षी के असली अकाउंट में 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और ब्लू टिक भी है।
910
दरअसल गंभीर के पोस्ट पर धोनी और गंभीर दोनों के फैंस अपनी अपनी बात रख रहे थे, जिसमें साक्षी नाम के अकाउंट से भी एक ट्वीट आया था।
1010
चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी इस मामले में ट्वीट कर गंभीर और युवराज जैसे खिलाड़ियों की तारीफ की थी।