Mon, 07 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 34 की हुईं मिसेज धोनी, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को देती हैं मात, देखें उनकी 8 ग्लैमरस फोटो

34 की हुईं मिसेज धोनी, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को देती हैं मात, देखें उनकी 8 ग्लैमरस फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जितना बड़ा नाम है, उतनी ही पॉपुलैरिटी, प्यार और लाइमलाइट उनकी धर्मपत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) को भी मिलता है। वह सोशल मीडिया से लेकर मीडिया में छाई रहती हैं। आज यानी कि 19 नवंबर को साक्षी अपना 34वां जन्मदिन (Sakshi Dhoni birthday) मना रही हैं। ऐसे में साक्षी धोनी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको दिखाते हैं मिसेज धोनी की 8 ऐसी खूबसूरत फोटो, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि वाकई माही की वाइफ किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है...

2 Min read
Deepali Virk
Published : Nov 19 2022, 08:29 AM IST | Updated : Nov 19 2022, 09:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18

साक्षी धोनी का जन्म 19 नवंबर 1988 को देहरादून में हुआ था। हालांकि, उनके जन्म के कुछ समय बाद ही उनका परिवार कुछ समय के लिए रांची चल गया और बहुत कम लोग जानते हैं कि साक्षी और धोनी एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। हालांकि, वो कभी एक दूसरे से मिले नहीं थे। साक्षी और धोनी की मुलाकात साल 2008 में ताज बंगाल होटल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने 4 जुलाई 2010 को महेंद्र सिंह धोनी के साथ सात फेरे लिए।

28

शादी के बाद से ही साक्षी धोनी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती है।

38

इंस्टाग्राम पर साक्षी धोनी के 4.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साक्षी की हर फोटो पर फैंस लाखों कमेंट करते हैं। अब गुलाबी और सफेद रंग की इस ड्रेस में ही देख लीजिए महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ कितनी खूबसूरत लग रही है।

48

वैसे तो मिसेज धोनी का हर लुक गजब का होता है। लेकिन जब वह भारतीय परिधान पहनती है, तो बला की खूबसूरत लगती है। अब ब्लू कलर के लहंगे में ही देख लीजिए पति महेंद्र सिंह धोनी के साथ प्यारी सी स्माइल देते हुए साक्षी कितनी खूबसूरत लग रही है।

58

साक्षी को सेल्फी क्लिक करने का बहुत शौक है और वह अक्सर अपनी क्यूट सी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं। अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए ग्रे कलर की ड्रेस पहने साक्षी मिरर सेल्फी क्लिक करती हुई नजर आ रही हैं।

68

जैसा कि हमने बताया कि साक्षी जब भारतीय परिधान पहनती है, तो गजब की खूबसूरत लगती है और जब माथे पर बिंदी कानों में झुमके पहने साक्षी नजर आती हैं, तो क्या ही कहने। अब पीच कलर के लहंगे में ही देख लीजिए साक्षी कितनी खूबसूरत लग रही हैं।

78

साक्षी का यह अंदाज जिसने भी देखा वह उनकी खूबसूरती का कायल हो गया। ऑफ शोल्डर रेड कलर के स्कर्ट और टॉप में साक्षी बेहद ही सिजलिंग लग रही हैं।

88

साक्षी धोनी का वैसे तो हर अंदाज बेहद ही कातिलाना होता है। लेकिन जब आंखों में काजल और नाक में कोका पहनकर वो अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, तो लाखों लोग उनके लुक्स के दीवाने हो जाते हैं।

Deepali Virk
About the Author
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। यहां पर खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों पर लिख रही हैं। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है। Read More...
एम एस धोनी
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved