- Home
- Sports
- Cricket
- युवराज सिंह की मुंहबोली बहन हैं रितिका सजदेह...रोहित शर्मा को दी थी दूर रहने की धमकी, अब हैं जीजा-साले
युवराज सिंह की मुंहबोली बहन हैं रितिका सजदेह...रोहित शर्मा को दी थी दूर रहने की धमकी, अब हैं जीजा-साले
स्पोर्ट्स डेस्क. Ritika Sajdeh Sister Of Yuvraj Singh: रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 3 अगस्त 2020 को मनाया जाएगा। कोरोना महामारी औऱ लॉकडाउन के कारण क्रिकेट सेलिब्रिटी भी इस बार घरों में रक्षाबंधन सेलेब्रेट करेंगे। भाई-बहन के इस प्यार भरे मौके पर सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर बहनों के साथ तस्वीरेैं साझा करते हैं। राखी सेलिब्रेशन की सेल्फी छाई रहती हैं। हर बार राखी के पर्व पर इंडियन टीम के धुआंदार बल्लेबाज युवराज सिंह की मुंहबोली बहन भी चर्चा में रहती हैं। ये किस्सा उनके साथ हमेशा जुड़ा रहता है जब उन्होंने अपनी मैनेजेर को बहन बना लिया था। इतना ही नहीं उस मुंहबोली बहन को मान-सम्मान के साथ अपने चहेते दोस्त से उसकी शादी भी करवाई। युवराज सिंह की ये बहन आज भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर और शानदार बैट्समैन रोहित शर्मा की पत्नी हैं। पर समय युवी ने प्रोटेक्टिव भाई की तरह रोहित को रितिका से कोसों दूर रहने की धमकी दी थी।
रक्षाबंधन के मौके पर हम आपको क्रिकेट की दुनिया का ये दिलचस्प किस्सा सुना रहे हैं-
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
वैसे ये लोग कम ही जानते होंगे कि युवराज सिंह टीम इंडिया के हिट-मैन रोहित शर्मा के साले लगते हैं। रोहित और रितिका ने 6 साल की डेटिंग के बाद दिसंबर 2015 में शादी की थी। इस खबर में हम आपको युवराज, रोहित शर्मा और रितिका से जुड़े ये इंटरेस्टिंग फैक्ट्स बता रहे हैं।
रितिका क्रिकेटर युवराज सिंह की मुंहबोली बहन हैं। वे युवी को राखी भी बांधती हैं। रितिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने स्पोर्ट्स मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। रोहित के साथ-साथ युवराज भी उनके क्लाइंट थे।
काम के दौरान ही युवी ने उन्हें अपनी मुंहबोली बहन मानना शुरू कर दिया था। इसके बाद रितिका युवी को राखी भी बांधने लगीं। इस रिश्ते से रोहित शर्मा युवराज के जीजा लगते हैं।
जब रोहित शर्मा रितिका से पहली बार मिले थे उस वक्त क्रिकेटर युवराज सिंह ने उन्हें धमका दिया था और रोहित रितिका से नाराज भी हो गए थे। रोहित शर्मा ने बताया था,"रोहित पहली बार अपनी पत्नी रितिका से उनके दोस्त और क्रिकेटर युवराज के जरिये मिले थे, लेकिन उसी दौरान एक मजेदार बात यह हुई थी कि युवी ने उन्हें रितिका को लेकर एक डोज दे दी थी जिससे उनके माथे का पारा चढ़ गया था। उस दौरान इरफान भी वहां मौजूद थे।
वह एक शूट के सिलसिले में जैसे ही युवराज के पास पहुंचे और उनसे हाय कहा, तो युवी ने रितिका की तरफ इशारा करते हुए उनसे कहा कि यह मेरी बहन है और इसकी तरफ देखना भी मत।"
रोहित ने आगे कहा था,"युवराज के ऐसा कहने के बाद मेरा पारा चढ़ गया था और मैं पूरे शूट के दौरान रितिका को लेकर गुस्से में था। जब शूट खत्म हुआ तो पता चला कि माइक बंद होने के कारण उनकी आवाज रिकॉर्ड नहीं हो पाई है। इसलिए फिर से शूट करना पड़ेगा और इसी बीच मैं ये सोच रहा था कि वो लड़की थी कौन।"
रोहित ने आगे कहा,"इतने में शो की व्यवस्था देख रहीं रितिका रोहित के पास आईं और उनसे बड़ी विनम्रता से पूछा कि अगर किसी चीज की मदद चाहिए हो तो वह उन्हें बताने संकोच न करें। रितिका के इस तरह पेश आने पर मेरा गुस्सा ठंडा हुआ और मन ही मन मैं मुस्कुरा उठा। इसके बाद रोहित के शो वगैरह का काम रितिका देखने लगीं और धीरे-धीरे हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई।"
स्पोर्ट्स में इंटरेस्ट होने की वजह से रितिका रोहित से प्रैक्टिस सेशन के दौरान मिलती रहती थीं। रोहित एक बार रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब ले गए थे। यहीं उन्होंने रितिका को प्रपोज किया था। ये ग्राउंड उन्होंने इसलिए चुना था क्योंकि उन्होंने यहीं से क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी।
युवी ने बहन और दोस्त की शादी की ऐसे की भविष्यवाणी
युवराज एक जन्मदिन पर रोहित शर्मा ने उन्हें नास्त्रेदमस बताते हुए विश किया था। इसके साथ उन्होंने एक खुलासा भी कर दिया। दरअसल युवराज ने काफी पहले ही रोहित से कहा था कि उनकी शादी रितिका से होगी। रोहित ने बर्थडे विश करते हुए लिखा था, 'हैपी बर्थडे युवराज, मेरे नास्त्रेदमस, जिसने 9 साल पहले ही बता दिया था कि मैं रितिका से शादी करुंगा।'
ये भविष्यवाणी युवी ने अपनी बहन रितिका के उज्जवल भविष्य को सोचकर और दोनों के रिश्ते की गहराई को समझकर की थी। 9 साल पहले ही युवी को लग गया था कि रोहित शर्मा के लिए उनकी बहन रितिक बेस्ट च्वाइस हैं।