MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कोरोना काल में छुट्टियां मनाने गोवा जा रहा था दिल्ली कैपिटल्स का ये खिलाड़ी, पुलिस ने रोका

कोरोना काल में छुट्टियां मनाने गोवा जा रहा था दिल्ली कैपिटल्स का ये खिलाड़ी, पुलिस ने रोका

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के मेंबर और दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) छुट्टियां मनाने के लिए गोवा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे (Tour of england) के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। जिस कारण वो  छुट्टी मनाने के लिए अपनी कार से गोवा जा रहे थे। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण (Covid-19) की दूसरी लहर के कारण लॉकडाउन (Lockdown) लगा है। ऐसे में पृथ्वी शॉ को पुलिस ने रोक दिया। उनके पास ई-पास (E-Pass) भी नहीं था। 

Asianet News Hindi | Published : May 15 2021, 01:28 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

कार से जा रहे थे गोवा
महाराष्ट्र के अंबोली में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। वो कोल्हापुर के रास्ते अपनी कार से गोवा जा रहे थे। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के समय यात्रा करने के लिए ई-पास का इंतजाम किया गया है। शॉ ने अधिकारियों से जाने देने की अपील की लेकिन पुलिस ने उन्हें बिना ई-पास के नहीं जाने दिया।

26
Asianet Image

एक घटे तक रोक रखा
ई-पास नहीं होने के कारण करीब एक घंटे तक पुलिस ने उन्हें रोके रखा। शॉ ने जब ऑनलाइन ई-पास के लिए अप्लाई किया। इसके बाद पृथ्वी शॉ एक घंटे तक वहीं रुके रहे और ई-पास मिलने के बाद उन्हें गोवा जाने की परमिशन पुलिस ने दी।

36
Asianet Image

हो सकता है विवाद
महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से कआ जिलों में सख्त लॉकडाउन है। इसके बाद भी पृथ्वी शॉ छुट्टियां मनाने गोवा गए हैं। इससे पहले भी कोरोना काल में छुट्टियां मनाने के कारण कई सेलेब्रटी टोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं।  

46
Asianet Image

WTC के लिए नहीं हुआ सिलेक्शन
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले के लिए पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।

56
Asianet Image

शानदार फार्म में हैं शॉ
आईपीएल 2021 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए शॉ ने आईपीएल 8 मैचों में 308 रन बनाए। 

66
Asianet Image

 कोरोना के कारण स्थगित हुआ IPL
कई टीम के खिलाड़ियों के कोरोना संक्रिंत होने के बाद बीसीबीाई ने IPL को स्थगित करने का फैसला किया था। इस सीजन में आईपीएल के 29 मैच खेले गए थे जबकि 31 मैच होने थे लेकिन बायोबबल में कोरोना की एंट्री के बाद उसे स्थगित कर दिया गया। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories