MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL के बिना अधूरी रह जाएगी टीम इंडिया की तैयारी: धोनी, उनादकट सहित ये 5 खिलाड़ी नहीं पेश कर पाएंगे दावेदारी

IPL के बिना अधूरी रह जाएगी टीम इंडिया की तैयारी: धोनी, उनादकट सहित ये 5 खिलाड़ी नहीं पेश कर पाएंगे दावेदारी

नई दिल्ली. कोरोना वायरस टीम इंडिया के लिए लगातार मुश्किलें बढ़ाता जा रहा है। पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज इसी वायरस के चलते नहीं खेल पाई, जिसमें चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार के पास फॉर्म में लौटने का मौका था। इसके बाद BCCI को IPL भी 15 मार्च तक के लिए स्थगित करना पड़ा। इस वजह से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम की तैयार अधूरी रह सकती है। भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो IPL में अच्छा खेल दिखाकर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करना चाह रहे थे, पर कोरोना के चलते यह लीग कैंसिल हो सकती है और भारत के कई खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे। इऩ खिलाड़ियों में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 23 2020, 07:00 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
धोनी के अलावा कुलदीप यादव और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी भी IPL ना होने पर भारतीय टीम में अपनी दावेदारी नहीं पेश कर पाएंगे।
26
Asianet Image
महेन्द्र सिंह धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं और उनके भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं का रूख साफ है। अच्छा प्रदर्शन ही उन्हें भारतीय टीम में जगह दिला सकता है। IPL में अगर धोनी अच्छी फॉर्म दिखाते और अपनी उपयोगिता साबित करते तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में जगह मिल सकती थी, पर अगर यह टूर्नामेंट नहीं होता है तो निश्चित रूप से धोनी भारतीय टीम के लिए अपनी दावेदारी नहीं पेश कर पाएंगे।
36
Asianet Image
कुलदीप यादव के लिए 2019 का साल बहुत ही खराब गुजरा। इस साल किसी भी फॉर्मेट में वो अपनी गेंदबाजी से प्रभाव नहीं छोड़ पाए। यही वजह थी कि टीम मैनेजमेंट को कुलदीप यादव और चहल की जगह क्रुणाल पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना पड़ा। IPL में अच्छा प्रदर्शन करके कुलदीप फिर से भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते थे, पर अगर यह टूर्नामेंट नहीं होता है तो कुलदीप भी भारतीय टीम से बाहर रह सकते हैं।
46
Asianet Image
संजू सैमसन भी लगातार भारतीय टीम से अंदर बाहर हो रहे हैं, पर उन्हें अभी तक पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। उनको जो भी गिने चुने मौके मिले हैं उनमें उन्होंने गलत शॉट खेलकर अपनी दावेदारी को और भी कमजोर किया है। इंडियन प्रमीमियर लीग के जरिए सैमसन भी अपने प्रदर्शन में सुधार कर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्डकप के लिए टिकट कटा सकते थे, पर कोरोना के चलते उनकी उम्मीदों पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है।
56
Asianet Image
जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र को चैंपियन बनाने के बाद भारतीय टीम में शामिल होने की उम्मीद जताई थी, पर रणजी के प्रदर्शन के आधार पर वर्ल्डकप टीम में जगह मिलना मुश्किल होता है। IPL में अच्छा प्रदर्शन उनके दावे को मजबूत कर उन्हें टीम इंडिया में जगह दिला सकता था। पर कोरोना के कारण अगर IPL नहीं खेला जाता तो उनादकट के लिए भी यह बुरी खबर होगी।
66
Asianet Image
टीम इंडिया के उभरते हुए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। सैनी न्यूजीलैंड दौरे पर भी भारत के लिए खेले थे और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी, पर शार्दुल ठाकुर की बैटिंग पर भरोसा करते हुए कप्तान कोहली ने उनको ज्यादा मौके दिए और सैनी भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। IPL के जरिए वो भी अपनी दावेदारी मजबूत करना चाह रहे थे, पर अगर यह टूर्नामेंट कैंसिल होता है तो सैनी भी भारतीय टीम से अपनी जगह गंवा देंगे।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories