MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • बुमराह ही नहीं, 9 महीने में शादी के बंधन में बंधे ये 5 क्रिकेटर्स, 1 तो बन चुका है पिता

बुमराह ही नहीं, 9 महीने में शादी के बंधन में बंधे ये 5 क्रिकेटर्स, 1 तो बन चुका है पिता

क्रिकेट डेस्क: भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 4 मार्च से शुरू होने  वाला है। मैच से पहले ही बुमराह ने इससे अपना नाम वापस ले लिया था। अब कंफर्म हुआ है कि जसप्रीत बुमराह शादी करने जा रहे हैं। इसी की तैयारी के लिए उन्होंने टेस्ट मैच से अपना नाम हटवा लिया है। BCCI ने ट्वीट कर इस बात को कंफर्म किया। 27 साल के इस खिलाड़ी ने पहले इसके पीछे पर्सनल रीजन बताया था लेकिन अब शादी की बात कंफर्म हो गई। कहा जा रहा है कि इस हफ्ते या अगले हफ्ते बुमराह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके बाद बुमराह इंग्लैंड के साथ होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज का भी हिस्सा नहीं रहेंगे। अब जब बुमराह शादी बंधन में बंधने जा रहे हैं तो हम आपको उन 5 क्रिकेटर्स के बारे में  बताने जा रहे हैं जो पिछले एक साल में शादी के बंधन में बंधे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 03 2021, 01:43 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

हार्दिक पंड्या-नताशा 
मुंबई इंडियंस के प्लेयर हार्दिक ने लॉकडाउन के दौरान अचानक ही शादी कर ली। इसके कुछ समय बाद उनके पिता बनने की खबर भी सामने आई। हार्दिक ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा से शादी की। हार्दिक  दुल्हनिया बनने से पहले नताशा का नाम कई लोगों से जुड़ा था।

25
Asianet Image

बेन कटिंग-एरिन हॉलैंड 
मुंबई इंडियंस से खेलने वाले बेन कटिंग ने हाल ही में अपनी मंगेतर एरिन से शादी कर ली। दोनों ने फरवरी में साउथ वेल्स में शादी की कसमें खाई। एरिन पहले आईपीएल प्रेजेंटर भी रह चुकी हैं। साथ ही मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया का भी ताज उनके सिर पर सज चुका है। 

35
Asianet Image

युजवेंद्र चहल-धनश्री 
RCB के युजवेंद्र चहल ने पिछले साल दिसंबर में धनश्री से शादी की थी। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सगाई की और फिर शादी। चहल की वाइफ मशहूर कोरियोग्राफर हैं और यूट्यूबर भी। दोनों अभी मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं। चहल 12 मार्च से इंडिया-इंग्लैंड ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में हिस्सा लेंगे। 
 

45
Asianet Image

जयदेव उनादकट-रिन्नी कटारिया 
राजस्थान रॉयल्स के जयदेव उनादकट ने फरवरी  में अपनी मंगेतर रिन्नी से शादी कर ली। दोनों ने गुजरात में एक सीक्रेट इवेंट में शादी की। बताया जा रहा है कि जयदेव की वाइफ पेशे से लॉयर हैं। दोनों  काफी समय से डेट कर रहे थे लेकिन अब जाकर दोनों ने शादी कर ली।  
 

55
Asianet Image

जयंत यादव-दिशा चावला 
मुंबई इंडियंस के प्लेयर जयंत यादव ने काफी साल तक डेट करने के बाद दिशा चावला से शादी कर ली। दोनों ने फरवरी में शादी की थी। जयंत ने 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। इस साल जयंत मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories