Wed, 09 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 2 लड़कियों ने की फोटो खिंचाने की जिद तो खुद को रोक न पाए धोनी, 6 तस्वीरों में देखें माही का देसी अंदाज

2 लड़कियों ने की फोटो खिंचाने की जिद तो खुद को रोक न पाए धोनी, 6 तस्वीरों में देखें माही का देसी अंदाज

MS Dhoni Desi Style: टीम इंडिया के कैप्टन कूल रहे महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ वक्त से अपने घुटनों के दर्द से परेशान हैं। धोनी अपने घुटनों का इलाज बिल्कुल देसी तरीके से करा रहे हैं। इसके लिए वो रांची के पास स्थित एक गांव लापुंग में किसी वैद्य को दिखा रहे हैं, जो पेड़ के नीचे अपना छोटा-सा दवाखाना चलाते हैं। हाल ही में इलाज के लिए रांची से लापुंग जाते समय गांव की दो लड़कियों ने धोनी को पहचान लिया और उनके साथ फोटो खिंचाने की जिद की। इसके बाद माही ने भी उनकी ख्वाहिश पूरी करने के लिए सड़क किनारे गाड़ी लगाई और सादगी के साथ फोटो खिंचवाने लगे। माही का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 06 2022, 12:43 PM IST | Updated : Jul 10 2022, 10:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16

बता दें कि धोनी घुटनों के लिए जिस वैद्य को दिखा रहे हैं वो जंगल में मिलने वाली जड़ी-बूटियां से दवाएं बनाकर मरीजों का इलाज करते हैं। धोनी को देसी दवाओं से फायदा मिल रहा है और वो अब तक 4 बार यहां जा चुके हैं। 

26

धोनी गलगली गांव में जिस वैद्य से अपना इलाज करा रहे हैं, उनका नाम बंदन सिंह खेरवार है। बता दें कि धोनी के माता-पिता की देसी दवाएं भी इन्हीं वैद्य के यहां से जाती हैं। बंदन सिंह खेरवार के पास दूर-दूर से लोग अपना इलाज कराने के लिए आते हैं।  

36

धोनी लापुंग के गलगली गांव में जिस वैद्य को दिखा रहे हैं उनकी फीस महज 40 रुपए है। इसमें 20 रुपए उनकी फीस और 20 रुपए दवाइयों का खर्च है। ये जड़ी-बूटी पेड़ों की छाल और गाय के दूध से मिलाकर तैयार की जाती है। 

46

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी खुद भी अंदर से देसी हैं। उन्हें ऑर्गेनिक खेती और पोल्ट्री फार्मिंग बहुत पसंद है। ट्रैक्टर पर चढ़े धोनी की ये तस्वीर उनके देसी अंदाज को खुद-ब-खुद बयां करती है। 

56

धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 98 टी-20 मैच और 90 टेस्ट मैच खेले हैं। 

66

इस दौरान तीनों ही फॉर्मेट में उनके कुल 17266 रन हैं। धोनी ने अपने करियर में कुल 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी खिताब जीत चुकी है। 

ये भी देखें : 

महीनेभर से इस समस्या से जूझ रहे एमएस धोनी, महंगा ट्रीटमेंट नहीं, ले रहे 40 रुपए वाले वैद्य की दवा

एमएस धोनी के गैराज में खड़ी है यह 5 सबसे महंगी गाड़ियां, देखें उनकी तस्वीर और कीमत

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
एम एस धोनी
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved