Wed, 09 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • सभी सितारों से घुलमुल जाती हैं धोनी की बेटी जीवा, इन सुपर क्यूट तस्वीरों पर करोड़ों फैंस लुटाते हैं प्यार

सभी सितारों से घुलमुल जाती हैं धोनी की बेटी जीवा, इन सुपर क्यूट तस्वीरों पर करोड़ों फैंस लुटाते हैं प्यार

स्पोर्ट डेस्क.  MS Dhoni Daughter Ziva Supercute Photos: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जितने सुर्खियों में रहते हैं उतनी ही उनकी इकलौती चचंल, शरारती और बेहद प्यारी बेटी जीवा भी सुर्खियों में रहती हैं। जीवा इस साल 2020 में 5 साल की हो गई हैं। 6 फरवरी 2015 को साक्षी धोनी ने जीवा को जन्म दिया था और तभी से वो सबकी चहेती बनी हुई हैं। कैप्टन कूल धोनी की बेटी पापा से भी कहीं ज्यादा सुपर कूल हैं। वे हमेशा चर्चा में रहती हैं। जन्म के दिन बाद ही सोशल मीडिया पर उनकी पहली तस्वीर छा गई थी। जिस तरह फिल्म इंडस्ट्री में करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान लाइम-लाइट में रहते हैं वैसे ही महेंद्र सिंह धोनी की बिटिया जीवा खेल की दुनिया की बहुत बड़ी स्टार किड हैं। आज हम आपको जीवा की वो तस्वीरें दिखा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गईं -

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 30 2020, 01:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112

जीवा का इंस्टाग्राम पर वैरिफाइड अकाउंट है और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। यहां उनकी मम्मी साक्षी उनके फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फोटोज में मम्मी पापा के साथ जीवा की जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आती है। इतना ही नहीं वो बाकी खिलाड़ी के साथ भी घुलमिल जाती हैं।

212

जीवा के जन्म के कुछ समय बाद जब उनकी पहली तस्वीर सामने आई थी तो ये करोड़ों में वायरल हुई थी। ऐसी कोई इंटरनेशनल मीडिया नहीं थी जिसने जीवा की फोटो को कवर न किया हो। जीवा की इस क्यूट स्माइल पर दुनिया भर के करोड़ों धोनी फैंस फिदा हो गए थे।
 

312

एयरपोर्ट पर जीवा पापा के साथ स्पॉट की जाती हैं तो मीडिया को पोज देने में कोई नखरे नहीं दिखाती हैं।

412

सोशल मीडिया पर जीवा के लाखों फैंस हैं उनकी शरारत भरी वीडियोज लोग बेहद पसंद करते हैं। विराट कोहली के साथ मस्ती करते हुए उनका एख वीडियो बहुत वायरल हुआ। तो एक वीडियो में वो पापा के साथ रेत से घर बनाती नजर आई थीं।

512

सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था। उन्होंने कैप्टन कूल को जानने उनके साथ काफी समय बिताया।  ऐसे में वो जीवा के भी काफी करीब हो गए थे। जीवा भी सुशांत से एकदम घुलमुल गईं। सुशांत की जीवा को लाड़-दुलार करके काफी सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहे हैं।
 

612

सुशांत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को भी जीवा से मिलवाने लेकर गए थे। इस तस्वीर में जीवा सुशांत और अंकिता दोनो की गोद में खेलती दिखाई दे रही हैं।

712

जीवा के लुक्स की बात की जाए तो वो अपनी मम्मी साक्षी धोनी की कॉपी लगती हैं। सुपरक्यूट स्माइल और कूल अंदाज उनमें पापा कैप्टन कूल की झलक दिखाता है।

812

खेल के मैदान पर जीवा पापा के साथ पसीने में लथपथ नजर आईं इस फोटो को लोगों ने जमकर शेयर किया।

912

हर फैमिली फंक्शन में मीडिया की नजरें कैप्टल कूल की क्यूट डॉटर पर टिक जाती हैं। इस तस्वीर में जीवा और साक्षी धोनी में अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है।
 

1012

फ्लाइट के अंदर बाप-बेटी की मस्ती करते हुए ये तस्वीर बेहद प्यारी है।

1112

वो सिर्फ कूल कैप्टन ही नहीं एक कूल डैड भी हैं बेटी के साथ मस्ती करते महेंद्र सिंह धौनी।

1212

जीवा की ये तस्वीर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी पसंद की गई।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved