लंबे बालों से लेकर लंबी-तनी मुंछों तक, साल दर साल MS Dhoni ने ऐसे बदला अपना लुक
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन (MS Dhoni Birthday) मना रहे हैं। एमएस धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। वह ना सिर्फ अपने खेल बल्कि अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी सुर्खियों में रहे हैं। जबसे माही ने अपने करियर की शुरुआत की थी, तबसे ही उनके हेयर स्टाइल की काफी चर्चा होने लगी थी। माही ने भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं किया। समय-समय पर अलग-अलग लुक के साथ उन्होंने अपने फैंस को चौंकाया। हाल ही में उन्हों शिमला में कमांडर जैसी मुंछों वाले लुक में देखा गया था। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको दिखाते हैं धोनी के 10 सबसे अनोखे लुक (MS Dhoni Look), जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया....
- FB
- TW
- Linkdin
)
काले चश्मे में धोनी को पहचाने
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखंड के रांची में एक मीडिल क्लास राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम पान सिंह और देवकी देवी हैं। धोनी का क्रिकेटर बनने का सफर बिल्कुल आसान नहीं था, एक गरीब परिवार में जन्मे धोनी ने शुरुआती दिनों से ही काफी संघर्ष किया है। अपने स्कूल के दौरान धोनी कुछ इस तरह दिखते थे।
जॉन से इंस्पायर लुक
एमएस धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उन्होंने लंबे बाल रखे थे। वो जॉन अब्राहम से इंस्पायर थे और उनकी ही तरह हेयर स्टाइल रखते थे। इसके बाद उन्होंने अपने बालों को गोल्डन हाईलाइट करवाया। इस हेयर स्टाइल की फैन लड़कियों के साथ साथ परवेज मुशर्रफ भी थे।
जब सिर मुंडवा कर सामने आए धोनी
अचानक धोनी लोगों के सिर मुंडवा कर आ गए। लोगों को उनका ये अंदाज भी काफी पसंद आया। 2011 वर्ल्ड कप में जीतने के बाद तो धोनी ने अपने बाल कटवा लिए थे और फिर कभी लंबे बाल नहीं रखे।
धोनी का spikes look
2012 में धोनी ने जब स्पाइक्स लुक अपनाया तो एक बार यह लुक चर्चा में आ गया। धोनी के इस स्टाइल स्टेटमेंट को हर लड़का कॉपी करने लगा। ये हेयर स्टाइल उनपर काफी सूट भी करता था।
खेल के साथ लुक पर भी एक्सपेरीमेंट
इसके बाद तो धोनी अलग अलग लुक में अपने फैंस के दिलों पर राज करने लगे। लोगों को उनके खेल के साथ उनका स्टाइल भी बेहद पसंद आता था।
कौन है धोनी की हेयर स्टाइलिश
धोनी की हेयरस्टाइलिस्ट बिग बॉस में आ चुकी सपना भगनानी हैं। वो धोनी को अलग-अलग हेयर कट्स देती रहती हैं। धोनी को अपने बालों के साथ अपने बीयर्ड पर भी एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है।
आंद्रे रसेल जैसा हेयर कट
2013 में आईपीएल के दौरान धोनी एक नए लुक में सामने आए। ये कट वेस्टइंडीट के खिलाड़ी आंद्रे रसेल की तरह था। जिसे मोहाक कट कहा जाता है, इसमें दोनों तरफ किनारे के बालों को पूरी तरह शेव कर दिया जाता है, जबकि बीच में बालों को बड़ा रखा जाता है।
IPL2020 में फिर बदला लुक
आईपीएल के 13वें सीजन के पहले मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अलग लुक में नजर आए। धोनी पर हाफ बीयर्ड लुक काफी अच्छा लग रहा था। मैच के टॉस से पहले ही Mahi ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे। क्रिकेट से संन्यास के बाद ये उनका पहला मैच था।
एड के लिए बौद्ध भिक्षु बने धोनी
आईपीएल 2021 के शुरू होने से पहले धोनी ने एक एड के लिए अपना सिर मुंडवा कर बौद्ध भिक्षु का अवतार लिया था। सोशल मीडिया पर उनका ये लुक बहुत वायरल हुआ था। हालांकि, ये सिर्फ एक एड के लिए उन्होंने लुक अपनाया था।
धोनी का कमाउंडर लुक
कुछ दिन पहले ही हिमाचल की वादियों के बीच एमएस धोनी की एक फोटो शेयर की गई है। जिसमें वह अपने लेटेस्ट में लुक काफी डैशिंग लग रहे हैं। उन्होंने मूंछों और स्टाइलिश दाढ़ी के साथ कमांडर की तरह लुक अपनाया है। सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो खूब वायरल हुई और कई फैंस उनके लुक को भी कॉपी करने लगे।