MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • एमएस धोनी की 8 ऐसी आदतें जिससे हर इंसान को लेनी चाहिए सीख, जिंदगी बदल देगी माही की पॉजिटिविटी

एमएस धोनी की 8 ऐसी आदतें जिससे हर इंसान को लेनी चाहिए सीख, जिंदगी बदल देगी माही की पॉजिटिविटी

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस उन्हें तरह-तरह से विश कर रहे हैं। कोई उनका 41 फीट ऊंचा कटआउट बना रहा है, तो कोई उनके बर्थडे पर सरप्राइस दे रहा है। लेकिन अगर आप एमएस धोनी के वाकई सच्चे फैन हैं और उनसे कुछ सीख लेना चाहते हैं, तो उनकी इन 8 आदतों को अपनी लाइफ में आपको अपनाना चाहिए...

Asianet News Hindi | Published : Jul 07 2022, 08:13 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

जिम्मेदारी उठाना 
एमएस धोनी ने कभी भी किसी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ा है। चाहे वह भारतीय टीम का कप्तान बनना हो या उन्हें भारतीय टीम का मेंटर बनाना। उन्होंने हमेशा जिम्मेदारी उठाई। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में जब उनकी टीम अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही थी और रवींद्र जडेजा ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी, तो उन्होंने दोबारा टीम की कप्तानी करने का फैसला किया।

28
Asianet Image

हार ना मानना 
महेंद्र सिंह धोनी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह कभी हार नहीं मानते हैं। भले ही मैच उनके हाथ से निकल रहा हो, लेकिन वह आखरी बॉल तक का वेट करते हैं और जैसा कि देखा जाता है कि वह हमेशा आखिरी बॉल पर कमाल करते हैं। यह उनका नेवर गिव अप एटीट्यूड ही है, जिससे हमें सीख लेनी चाहिए।
 

38
Asianet Image

फैमिली मैन 
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी का अधिकतर समय अपने परिवार के साथ ही बीतता है। वह रांची में अपने फार्महाउस में अपने बीवी बच्चों और माता-पिता के साथ समय बिताते नजर आते हैं।
 

48
Asianet Image

सादगी 
महेंद्र सिंह धोनी की शुरुआती जिंदगी संघर्षों से भरी रही। भारतीय टीम में जगह बनाने से पहले उन्हें टिकट कलेक्टर तक की नौकरी करनी पड़ी। लेकिन जब शोहरत उनके कदमों पर आई तो उन्होंने इसको हावी नहीं होने दिया, बल्कि आज भी वह साधारण सी जिंदगी जीते हैं इसकी बानगी अभी हमें हाल ही में नजर आई थी, जब धोनी रांची में एक वैद्य के पास अपने घुटनों का इलाज करने गए थे।

58
Asianet Image

हमेशा दिल की आवाज सुनना 
एक इंटरव्यू के दौरान धोनी ने कहा था कि वह हमेशा अपने दिल की बात सुनते हैं। जब उनके पिता ने उन्हें नौकरी करने के लिए कहा, तब उन्होंने अपने दिल की बात सुनी और अपने क्रिकेट पर फोकस किया। उन्हें रेलवे में नौकरी मिल भी गई लेकिन उन्होंने क्रिकेटर बनने का सपना नहीं छोड़ा और आखिरकार वह भारत के सबसे सफल कप्तान बनें।

68
Asianet Image

प्रेशर ना लेना
ऐसे कई मौकों पर हमने देखा है जब महेंद्र सिंह धोनी की पूरी टीम प्रेशर में होती है और धोनी बिल्कुल कूल और काल्म होकर उन्हें समझाते हैं। उन्हें प्रेशर झेलना बड़ी अच्छी तरह से आता है और वह अंडर प्रेशर भी अच्छा परफॉर्म करना जानते हैं। तभी तो उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता हैं।
 

78
Asianet Image

सभी की सम्मान करना 
इतना बड़ा इंसान होने के बाद भी धोनी हर एक व्यक्ति का सम्मान करते हैं और सभी से विनम्रता से बात करते हैं। चाहे कोई मीडिया इंटरव्यू हो या कोई स्ट्रगलिंग क्रिकेटर धोनी कभी भी रॉब नहीं दिखाते हैं और हमेशा अच्छी तरह से सब से बात करते हैं।

88
Asianet Image

हार से सीखना 
एक इंटरव्यू के दौरान एमएस धोनी ने कहा था कि वह जब मैच हारते हैं तो उन्हें हारने का दुख नहीं होता, बल्कि यह खुशी होती है कि वह कुछ सीख रहे हैं और अगली बार वह उस कमी को पूरा करके दोबारा मैदान पर उतरेंगे।

ये भी देखें : MS Dhoni Birthday: माही के जन्मदिन से पहले यहां लगा धोनी का 41 फीट ऊंचा कटआउट, फैंस ने ऐसे किया सलाम

धोनी से गांव की इन लड़कियों ने की फोटो की गुजारिश तो खुद को रोक नहीं पाए माही, 6 Photo में देखें देसी अंदाज

MS Dhoni Birthday: करोड़ों के मालिक माही जीते हैं ऐसी लाइफ, बंगले की देखें अनदेखी तस्वीरें

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
एम एस धोनी
 
Recommended Stories
Top Stories