- Home
- Sports
- Cricket
- Mother's day 2022: 10 फोटो में देखें मां के साथ कैसी है विराट कोहली से लेकर धोनी तक की बॉन्डिंग
Mother's day 2022: 10 फोटो में देखें मां के साथ कैसी है विराट कोहली से लेकर धोनी तक की बॉन्डिंग
स्पोर्ट्स डेस्क: हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother's day 2022) मनाया जाता है। इस बार इस खास दिन को 8 मई को मनाया जाएगा। एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन चल रहा है और दूसरी तरफ मदर्स डे का सेलिब्रेशन, ऐसे में खिलाड़ियों को अपनी मां के पास जाने का समय तो नहीं मिलेगा। लेकिन उनके लिए ये काफी खास दिन होता है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर्स अपनी मां के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं और उनकी सक्सेस के पीछे कहीं ना कहीं उनकी मांओं का ही हाथ रहा है। तो चलिए मदर्स डे सीरीज में आज हम आपको मिलवाते हैं विराट कोहली से लेकर महेंद्र सिंह धोनी की मां से और दिखाते हैं उनके बॉन्ड की स्पेशल तस्वीरें (cricketers with their mother)...
- FB
- TW
- Linkdin
)
विराट कोहली
विराट कोहली की मां का नाम सरोज कोहली है, जो एक हाउस वाइफ हैं। पिता की मौत के बाद कोहली अपनी मां के बेहद करीब है और 6 महीने वो उनके साथ और 6 महीने उनके बड़े भाई के साथ रहती हैं।
हार्दिक पांड्या
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या की मां का नाम नलीनी पांड्या है, वो भी एक हाउस वाइफ है और अपने पति की मौत के बाद दोनों बेटों के साथ ही रहती हैं।
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की मां का नाम पूर्णिमा शर्मा है जो विशाखापट्नम से हैं। रोहित का बचपन बहुत संघर्षों से भरा था, ऐसे में उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया था।
एमएस धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की मां का नाम देवकी देवी है। धोनी अपनी मां के बहुत करीब हैं।
शिखर धवन
शिखर धवन की मां का नाम सुनैना धवन है। धवन की जिंदगी में उनकी मां बहुत अहमियत रखती हैं। वह उनके साथ दिल्ली में ही रहती हैं।
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह की मां का नाम दलजीत बुमराह हैं। जब वो 5 साल के थे, तो उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां दलजीत ने ही उन्हें और उनकी बहन को बड़ा किया।
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे की मां का नाम सुजाता रहाणे है। वे बताते हैं कि बचपन में उनकी मां गोद में उनके छोटे भाई को उठाकर और कंधे पर उनका बैग टांग कर क्रिकेट कोचिंग ले जाया करती थीं।
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत की मां का नाम सरोज पंत है। 12 साल की उम्र में, पंत अपनी मां के साथ हर वीकेंड पर रुड़की से दिल्ली क्रिकेट कोचिंग के लिए आया करते थे।
केएल राहुल
केएल राहुल की मां नाम राजेश्वरी लोकेश है। वह मैंगलोर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थीं। राहुल अपनी मां को सुपर मॉम कहते हैं।
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल की मां नाम सुनीता देवी है। वह अपनी मां के बहुत करीब है और लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी मां के साथ कई फनी वीडियोज बनाए थे।
Mothers Day 2022: मई के दूसरे संडे को ही क्यों मनाते हैं मदर्स डे, 114 साल पहले ऐसे हुई शुरुआत
मदर्स डे से नफरत करते हैं अर्जुन कपूर, मां को याद कर बोले- आपके बिना अब भी खोया-खोया सा हूं