MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • रांची के बाजार में बिक रही हैं धोनी के फार्म हाउस की सब्जियां, पसीना बहाकर क्रिकेटर ने उगाए टमाटर और गोभी

रांची के बाजार में बिक रही हैं धोनी के फार्म हाउस की सब्जियां, पसीना बहाकर क्रिकेटर ने उगाए टमाटर और गोभी

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्र‍िकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) संन्‍यास के बाद अपना पूरा ध्‍यान अपने परिवार और अपने नए बिजनेस पर दे रहे हैं। उन्होंने रांची में डेयरी फार्म के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती का काम भी शुरू किया है। धोनी रांची के धुर्वा स्थित सेम्बो में 55 एकड़ में फार्मिंग कर रहे हैं। धोनी के फार्म हाउस में मौसमी सब्जियों का उत्पादन हो रहा है, जो मार्केट में सभी को बहुत पसंद आ रही है। धोनी के नाम पर बिक रही इन सब्जियों को खरीदने के लिए सुबह से भीड़ लग जाती है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं धोनी के फार्म की सब्जियों की विशेषताएं और उनकी कीमत..

Asianet News Hindi | Published : Dec 18 2020, 11:05 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
111
Asianet Image

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल रहे एमएस धोनी हमेशा से ही अपनी रूट्स से जुड़े हुए है। क्रिकेट में शानदार पारी खेलने के बाद अब धोनी रांची में खेती-किसानी कर रहे हैं।

211
Asianet Image

जी हां क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी कोई फैंसी बिजनेस नहीं बल्कि फार्मिंग कर रहे हैं। रांची के धुर्वा स्थित सेम्बो में उनका 55 एकड़ का खेत है। जहां पोल्ट्री फार्म के साथ-साथ दूध और ऑर्गेनिक खेती का भी काम होता है। अभी उनके फार्म हाउस से टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली बिक्री के लिए बाजार में जा रहा है। 

311
Asianet Image

आप सोच रहे होंगे की धोनी के खेत की सब्जी तो बहुत महंगी होंगी? लेकिन आपको बता दें कि यहां पर मार्केट से बहुत कम रेट में सब्जियां मिल रही है। बाजार में 30-40 रुपए की मिलने वाली गोभी धोनी के फार्म से 10 रुपए प्रति किलो में बेची जा रही है। वहीं ऑर्गनिक टमाटर भी मात्र 30 रुपए प्रति किलो में बिक रहा है।

411
Asianet Image

बता दें कि धोनी के फार्म के सब्जियों की बिक्री रांची के होलसेल मार्केट में होती है। यहां फल मंडी से थोड़े से आगे धोनी का कियोस्क है जिसमें उनके फार्म में उगाए गए सब्जियों की बिक्री हो रही है।

511
Asianet Image
611
Asianet Image
711
Asianet Image

सब्जियों की सेल दुकानदार अरशद आलम करता है। जिसने बताया कि सब्जियां ऑर्गेनिक हैं तो ग्राहक को भी बहुत पसंद आ रही हैं। धोनी का टैग और सब्जियां का ब्रांड उन्हें और भी खास बना रही है।

811
Asianet Image

फार्म पर काम करने वाले लोगों का कहना है कि जल्द ही बाजार में मटर, स्ट्रॉबेरी और कड़कनाथ अंडा भी धोनी के फार्म से उपलब्ध करवाया जाएगा। पूरे फार्म से लेकर बाजार के आउटलेट पर खुद धोनी ही नजर रख रहे हैं।

911
Asianet Image

सब्जी और पोल्ट्री फार्म ही नहीं माही के खेत में गाय का दूध भी निकाला जाता है। धोनी ने भारतीय नस्ल की साहीवाल और फ्रांस के नस्ल की फ्रीजियन गाय को पंजाब से मंगवाया है। गौशाला में फिलहाल 70 गाय हैं। जिनसे लगभग 300 लीटर दूध रोज निकाला जा रहा है। बाजार में इसकी कीमत 55 रुपए प्रति किलो है।

1011
Asianet Image

बता दें कि धोनी अक्सर अपने फार्म पर आकर मुआयना करते हैं। वह फार्म में रखी गई गायों के पास भी आकर कुछ पल जरूर बिताते हैं। 

1111
Asianet Image

धोनी के फार्म की देखरेख डॉक्‍टर व‍िश्‍वरंजन करते हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से ऑर्गेनिक सब्जियां उगाई जा रही है, उससे धोनी काफी खुश हैं। सब्जी और दूध बेचकर जो भी पैसे मिलते हैं वह सीधे धोनी के बैंक अकाउंट में डाल दिए जाते हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories