MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • अब इस आलीशान घर में रहेंगे एमएस धोनी, 7 एकड़ के फार्म हाउस समेत 4 घरों के हैं मालिक

अब इस आलीशान घर में रहेंगे एमएस धोनी, 7 एकड़ के फार्म हाउस समेत 4 घरों के हैं मालिक

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियों की ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा होती है। सिर्फ खेल से नहीं बल्कि विज्ञापनों से भी उन्हें करोड़ों की कमाई होती है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने भी काफी ब्रांड्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट किया और खूब पैसा कमाया। साथ ही एक खिलाड़ी के तौर पर जो सैलरी मिलती थी वो अलग। इसके चलते धोनी आज 840 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अब उनकी पॉपर्टी की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। हाल ही में एमएस धोनी ने पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में धोनी ने नया घर खरीदा है। इससे पहले उन्होंने मुंबई में भी एक आलीशान घर खरीदा था। आइए आज आपको बताते हैं, कि धोनी के पास कितने शहरों में घर है।

Asianet News Hindi | Updated : May 31 2021, 11:38 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

पुणे में लिया माही ने आलीशान घर : धोनी सफलता और लोकप्रियता दोनों के शिखर पर हैं। अपनी जिंदगी भी वह उसी तरह से जीते हैं। हाल ही में उन्होंने पुणे के पिंपरी-चिंचवड इलाके में एक नया घर खरीदा है। यहां उन्होंने रावेतो के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसाइटी में घर लिया है। ये घर कितने में खरीदा है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

28
Asianet Image

पिछले साल मुंबई में लिया था घर: धोनी और उनकी वाइफ ने मुंबई में भी एक बंगला लिया है। साक्षी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर तस्वीर भी शेयर की थी। हालांकि, अभी ये घर अंडर कंस्ट्रक्शन है। 
 

38
Asianet Image

पहले 2 कमरे के घर में रहते थे धोनीः धोनी ने अपना बचपन मैकोन कॉलोनी में 2 कमरे के घर में बिताया है। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की और क्रिकेट से खूब पैसा कमाया। सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला मकान खरीदा था। इसका नाम शौर्य है, यहां वो लगभग 8 साल रहे थे।

48
Asianet Image

2017 में फार्म हाउस में शिफ्ट हुए धोनीः एमएस धोनी के पास रांची में बीजेपी प्रदेश ऑफिस के बिल्कुल पास में एक शानदार फार्म हाउस है। उन्हें साल 2009 में यह जमीन तोहफे के रूप में मिली थी। वह यहां 2017 में शिफ्ट हुए थे। उनके इस फार्म का नाम 'कैलाशपति' है। धोनी अक्सर यहीं समय बिताना पसंद करते हैं। ये 7 एकड़ में फैला है।

58
Asianet Image

फार्म हाउस में रखा है घोड़ा, करते दिखे थे मसाजः आईपीएल का 14वां सीजन स्थगित होने के बाद धोनी अपने परिवार के साथ फार्म हाउस में ही समय बिता रहे हैं। हाल ही में उनकी वाइफ ने उनका एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने घोड़े चेतक की मालिश करते नजर आ रहे थे। घोड़े के अलावा उनके फार्महाउस पर 6 डॉगी भी हैं, जिनकी तस्वीर और वीडियो साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

68
Asianet Image

बरकरार है धोनी की ब्रांड वैल्यूः धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू अब भी कम नहीं हुई है। आईपीएल के अलावा वो कई एड्स से पैसा कमाते हैं। वह रीबॉक, टीवीएस मोटर्स, रेड बस, सोनी ब्राविया, लेयस जैसे इंटरनेशनल ब्रांडों से जुड़े रहे हैं। धोनी के अन्य एंडोर्समेंट ब्रांडों में स्निकर्स, गोएड्डी, ओरिएंट, गल्फ ऑयल और बहुत कुछ शामिल हैं। इसके अलावा उनकी एक एंटरटेनमेंट कंपनी भी है। धोनी ने अपने दम पर भारत को कई मैच जिताते हुए सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि काफी शोहरत भी कमाई और आज माही एक लग्जरी लाफ जीते हैं। 

78
Asianet Image

घर के साथ गाड़ियों का भी है शौकः आलीशान घरों के अलावा धोनी के पास महंगी और धांसू गाड़ियों का भी कलेक्शन हैं। उनके पास हमर एच2, निसान जोंगा, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, ऑडी क्यू7 जैसी कई लग्जरी और महंगी कारें हैं। इसके अलावा बाइकों में उनके पास Confederate Hellcat X32, हार्ले डेविडसन फेटबॉय, कावासाकी निंजा एच2 और यमाहा आरडी350 जैसी कई अन्य महंगी बाइक्स शामिल हैं।

88
Asianet Image

दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं धोनीः दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में धोनी दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) हैं, जिनकी कुल संपत्ति 870 करोड़ रुपये है। वहीं, धोनी उनसे थोड़ा ही पीछे 840 करोड़ की संपत्ति के साथ है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories