- Home
- Sports
- Cricket
- Ad Shoot के दौरान मैनेजर के प्यार में 'बोल्ड' हुआ ये क्रिकेटर, फिर टीम से भी उसके लिए लड़ बैठा
Ad Shoot के दौरान मैनेजर के प्यार में 'बोल्ड' हुआ ये क्रिकेटर, फिर टीम से भी उसके लिए लड़ बैठा
स्पोर्ट्स डेस्क : श्रीलंका के तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के मेंटर लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga Birthday) 28 अगस्त को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे मलिंगा पर्सनल लाइफ में काफी रोमांटिक है। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दुनिया का घातक बॉलर ऐडशूट के दौरान एक मैनेजर की मुस्कान से क्लीन बोल्ड हो गया था, लेकिन शादी के बाद ऐसे क्या हुआ कि उनकी बीवी के कारण उनकी टीम में तनातना हो गई आइए हम आपको बताते हैं....
| Published : Aug 28 2021, 11:50 AM IST / Updated: Aug 28 2021, 12:13 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
लसिथ मलिंगा का जन्म 28 अगस्त, 1983 को श्रीलंका के गाले में हुआ था। 11 साल की उम्र में मलिंगा ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका दिया गया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 6 विकेट लेकर तहलका मचा दिया।
मलिंगा को उनकी घातक गेंदबाजी के कारण 'स्लिंगा मलिंगा' भी कहा जाता है। वह अपनी बॉलिंग के साथ ही अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके कर्ली हेयर कई लड़कियों को उनका दीवाना बना देते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं, मलिंगा का दिल किसके लिए कैसा धड़का था ?
बता दें कि मलिंगा का दिल एक इवेंट मैनेजर पर आ गया था। दरअसल, एक वह ऐडशूट के सिलसिले में हिक्कदुवा के होटल में आए थे। यहीं उनकी मुलाकात तानिया मिनोली पेरेरा (Tanya Perera) से हुई और उनकी एक मुस्कान देखकर ही मलिंगा उनके कायल हो गए। हालांकि, इस दौरान उनकी ज्यादा बात नहीं हुई।
इसके बाद दूसरी बार दोनों गाले के एक होटल में मिले। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर शेयर किए और फिर फोन पर बातें शुरू हुईं। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज होते गए और उनकी बातचीत ने प्यार का रूप ले लिया।
एक साल के अंदर ही मलिंगा ने तानिया को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। हालांकि, तानिया ने अपने पापा से पूछकर हां करने की बात कही। इसके बाद मलिंगा के यूएस से लौटने के बाद तानिया ने उनकी मुलाकात अपने पापा से करवा दी। तानिया के पिता ने दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी।
इसके बाद मलिंगा और तानिया ने 22 जनवरी, 2010 को शादी कर ली। अब दोनों के दो बच्चों एक बड़ी बेटी और बेटा हैं। (देखें लसिथ मलिंगा की हैप्पी फैमिली)
इस खिलाड़ी की जिंदगी में उस वक्त तूफान आया, जब उनकी वाइफ के साथ उनकी साथी खिलाड़ी की बहस हो गई थी। साल 2019 में श्रीलंका के ऑलराउंडर तिसारा परेरा और उस वक्त के कप्तान लसिथ मलिंगा की पत्नी की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट की वजह से बहसबाजी हो गई थी।
लसिथ मलिंगा के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने श्रीलंका की ओर से 30 टेस्ट, 226 वनडे और 84 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम क्रमश: 101, 338, 107 विकेट हैं। वहीं, आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट अपने नाम किए है।
दरअसल, लसिथ मलिंगा की पत्नी ने सोशल मीडिया पर थिसारा परेरा को लेकर आरोप लगाया था कि वह श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बरकरार रखने के लिए देश के खेल मंत्री से मिले थे। जिसके जवाब में थिसारा परेरा ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर 2018 में वनडे क्रिकेट में अपने प्रदर्शन का लेखा-जोखा पेश कर दिया था। दोनों की बहस के कारण श्रीलंका की टीम का माहौल बहुत खराब हुआ था। हालांकि, बाद में ये विवाद शांत हो गया।