- Home
- Sports
- Cricket
- IPL Nilami 2022: कभी इस तरह कवर ड्राइव लगाता था IPL का 12 करोड़ी यह खिलाड़ी, अब जीता है बिंदास लग्जरी लाइफ
IPL Nilami 2022: कभी इस तरह कवर ड्राइव लगाता था IPL का 12 करोड़ी यह खिलाड़ी, अब जीता है बिंदास लग्जरी लाइफ
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) की मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है। अब तक कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो चुकी है। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भी शामिल है, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 12.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि खर्च कर खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। अय्यर अपने खेल के साथ-साथ काफी स्टाइलिश प्लेयर भी हैं। उनके कपड़ों से लेकर कार कलेक्शन तक कैसी है उनकी लग्जीरियस लाइफस्टाइल, आइए आपको बताते हैं...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
श्रेयस अय्यर का जन्म 6 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से केरल के त्रिसूर जिले का रहने वाला है। बचपन से ही अय्यर को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। इस तस्वीर में ही देख लीजिए किस तरह वो चड्डी पहनकर कवर ड्राइव लगा रहे हैं।
श्रेयस अय्यर ने अपना पहला मैच 2014—15 के रणजी ट्राफी टूर्नामेंट के दौरान मुंबई टीम की ओर से खेला था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 2015 में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
अय्यर अपने खेल के साथ ही अपनी लाइफ भी किसी स्टार से कम नहीं जीते हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 43 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
बीसीसीआई की ओर से उन्हें हर साल 1 करोड़ रुपये सैलरी दी जाती है। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए हर साल 50 लाख से ज्यादा की कमाई करते हैं।
अय्यर को कार का बहुत शौक है, श्रेयस की पसंदीदा कार फरारी है। उनके पास ऑडी S5, BMW जैसी कई कारें हैं। उन्होंने अंडर 19 क्रिकेट खेल से जो पैसे कमाए थे उससे उन्होंने अपनी पहली कार हुंडई आई 20 स्पोर्टज खरीदी थी और उसका उपयोग वह अभी भी करते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में उनपर खूब पैसों की बारिश हुई। दिल्ली की टीम से रिलीज होने के बाद उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इससे पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की ओर से हर साल लगभग 7 करोड़ रुपये की सैलरी दी जाती थी।
श्रेयस अय्यर की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो, उनका मुंबई में एक शानदार फ्लैट भी है। उन्होंने कुछ समय पहले ही लोअर परेल में वर्ल्ड टावर्स में 2,618 वर्ग फुट में फैले एक लग्जरी अपार्टमेंट को 11.85 करोड़ रुपये में खरीदा था।
श्रेयस अय्यर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके फैंस की लिस्ट कुछ 5.3 मिलियन है। वह अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
पिछले साल भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में श्रेयस अय्यर बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद वह आईपीएल 2020 का हिस्सा नहीं बने थे। इससे पहले उनकी कप्तानी में 2019 में दिल्ली कैपिटल्स अपविजेता बनी थी। अब देखना होगा कि केकेआर की टीम में आकर वो क्या कमाल करते हैं?
ये भी पढ़ें- जानें कौन हैं IPL 2022 के करोड़पति खिलाड़ी: श्रेयस को KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा, शिखर धवन की जेब में 8.25 c
IPL Nilami 2022: KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा श्रेयस अय्यर, क्या कप्तान तलाश हुई खत्म