MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • किसी पर लगी 16 करोड़ की बोली तो कोई बिका 15 करोड़ में, ये है आईपीएल 2008-2021 तक के सबसे महंगे खिलाड़ी

किसी पर लगी 16 करोड़ की बोली तो कोई बिका 15 करोड़ में, ये है आईपीएल 2008-2021 तक के सबसे महंगे खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL2021) के लिए गरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, मॉरिस पर राजस्थान ने इस साल 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाई और अपनी टीम में उन्हें शामिल किया। वैसे आईपीएल के हर सीजन में किसी न किसी खिलाड़ी पर पैसों की बारिश जरूर होती है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, 2008 से 2021 तक के आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में और उन्हें किस टीम ने कितने में खरीदा...

Asianet News Hindi | Published : Feb 19 2021, 03:34 PM
5 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
114
Asianet Image

2008- एमएस धोनी 
आईपीएल के पहले सीजन में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। चैन्नई की टीम ने उन्हें 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2008 सीजन के दौरान धोनी ने 16 मैचों में 414 रन बनाए थे और सीएसके को फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स से हार गई थी।

214
Asianet Image

2009 - एंड्रयू फ्लिंटॉफ और केविन पीटरसन 
पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2009 में 9.8 करोड़ की खरीद था, लेकिन फ्लिंटॉफ को तीन मैच खेलने के बाद बाहर कर दिया गया था। उन्होंने 3 मैचों में कुल 62 रन बनाए, जबकि 2 विकेट हासिल किए थे। वहीं, इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी केविन पीटरसन थे, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 9.8 करोड़ रुपये में ही खरीदा था। हालांकि इस प्लेयर ने भी सभी को निराश किया और 6 पारियों में सिर्फ 93 रन और 4 विकेट हासिल किए। 

314
Asianet Image

2010 - शेन बॉन्ड और किरोन पोलार्ड 
शेन बॉन्ड को आईपीएल 2010 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा था, उन्होंने केकेआर के लिए 8 मैचों में 9 विकेट हासिल किए। हालांकि इसके बाद उन्होंने कभी आईपीएल नहीं खेला, क्योंकि मई 2010 को उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने भी वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर किरॉन पोलार्ड के लिए  4.8 करोड़ की बोली लगाई थी। वह शुरुआत से ही मुंबई की टीम का हिस्सा हैं।

414
Asianet Image

2011 - गौतम गंभीर 
2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर को 14.9 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्होंने 15 मैचों में 119.24 के स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए थे। इस सीजन उन्होंने अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था, हालांकि टीम जीत नहीं पाई थी। इसके बाद 2012 और 2014 आईपीएल के दो खिताब उन्होंने केकेआर को दिलवाए।

514
Asianet Image

2012 - रवींद्र जडेजा 
आईपीएल के पहले कुछ सीजन में राजस्थान रॉयल्स और कोच्चि टस्कर्स केरल के लिए खेलने वाले रवींद्र जडेजा को 2011 में सीएसके ने 12.8 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया। इस दौरान 19 मैचों में उन्होंने 12 विकेट हासिल किए और 192 रन बनाए। सीएसके आईपीएल 2012 में उपविजेता रहा और जडेजा ने टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

614
Asianet Image

2013 - ग्लेन मैक्सवेल
पावर हिटर ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस ने 6.3 करोड़ में खरीदा था। हालांकि इस सीजन मैक्सवेल कुछ कमाल नहीं कर पाएं, बावजूद इसके मुंबई इंडियंस ने 2013 में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती।

714
Asianet Image

2014 - युवराज सिंह
सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने आईपीएल 2014 में 14 करोड़ के सबसे ज्यादा प्राइस में खरीदा था। इस दौरान उन्होंने 14 मैचों में कुल 376 रन बनाए थे।

814
Asianet Image

2015 - युवराज सिंह 
2014 में युवी के शानदार प्रदर्शन के बाद 2015 में उनपर जमकर बोली लगी, लेकिन इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें सबसे ज्यादा 16 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। 2021 के पहले तक वो सबसे महंगे आईपीएल खिलाड़ी रहें, लेकिन इस साल साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

914
Asianet Image

2016 - शेन वॉटसन 
शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स के लिए 2008 से 2015 तक मेन खिलाड़ी थे, लेकिन 2016 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 9.5 करोड़ में खरीदा। बता दें कि इस सीजन वॉटसन खराब फॉर्म में थे और 16 मैचों में उन्होंने केवल 179 रन ही बनाए थे। 

1014
Asianet Image

2017 - बेन स्टोक्स 
इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 14.5 करोड़ रुपये देकर खरीदा था। उन्होंने 12 मैचों में 316 रन बनाए। उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ 63 गेंदों में 103 रन की मैच वीनिंग पारी खेली थी। राइजिंग पुणे सुपरजायंट आईपीएल 2017 के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन सिर्फ 1 रन से वह मुंबई इंडियंस से हार गई थी।

1114
Asianet Image

2018 - बेन स्टोक्स 
बेन स्टोक्स की शानदार पारी को देखते हुए 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा। लेकिन इस सीजन उन्होंने 13 मैचों में केवल 196 रन बनाए और 8 विकेट अपने नाम किए।

1214
Asianet Image

2019 - जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2019 से पहले जयदेव उनादकट को रिलीज किया लेकिन नीलामी के दौरान उन्हें वापस खरीद लिया। उन्होंने 11 मैचों सिर्फ 10 विकेट अपने नाम किए। इस सीजन वरुण चक्रवर्ती जैसे नए खिलाड़ी को किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन वह 1 मैच ही खेल पाए और सिर्फ 1 विकेट लिया।

1314
Asianet Image

2020 - पैट कमिंस
2020 में पैट कमिंस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने, उन्हें केकेआर ने 15.5 करोड़ में खरीदा। उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 146 रन बनाए और 12 विकेट अपने नाम किए।

1414
Asianet Image

2021- क्रिस मॉरिस 
इस साल आईपीएल ऑक्शन में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने अबतक के सबसे ज्यादा प्राइस पर खरीदा है। उन्होंने कमिंस और युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इस साल उनकी बेस प्राइस 75 लाख थी और उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। अब देखना होगा कि आईपीएल के 14वें सीजन में वो क्या कमाल करते हैं? 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories