Tue, 08 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL Auction 2023: कब शुरू होगी आईपीएल नीलामी? 9 PHOTOS से जानें टीमों के स्लॉट और किस चैनल पर होगा टेलिकास्ट?

IPL Auction 2023: कब शुरू होगी आईपीएल नीलामी? 9 PHOTOS से जानें टीमों के स्लॉट और किस चैनल पर होगा टेलिकास्ट?

IPL Mini Auction 2023. आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन कोच्चि में 23 दिसंबर को शेड्यूल है। इसमें कुल 405 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें 232 प्लेयर अनकैप्ड हैं जबकि 119 खिलाड़ी कैप्ड हैं। इसके साथ ही 100 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी भी मिनी ऑक्शन का हिस्सा होंगे। फ्रेंचाइजी टीमें युवा और टैलेंटेड भारतीय प्लेयर्स के साथ ही फॉरेन के टॉप ऑलराउंडर्स पर भी होगी जिन्होंने हाल फिलहाल शानदर प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं कितने बजे से और कहां होगी यह नीलामी। किस टीवी चैनल पर किया जाएगा लाइव टेलीकास्ट और किस टीम के पास कितने स्लॉट बचे हैं...

3 Min read
Manoj Kumar
Published : Dec 22 2022, 04:11 PM IST | Updated : Dec 23 2022, 11:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19

कुल 87 स्लॉट के लिए होगी नीलामी
आईपीएल (IPL 2023) की सभी फ्रेंचाइजी अपने स्क्वाड को मजबूत करने के उद्देश्य से आईपीएल के मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction 2023) में जुटेंगे। आईपीएल के सीजन 16 के लिए फ्रेंचाइजी के 87 स्लॉट इस नीलामी के दौरान फुल किए जाएंगे।
 

29

मैक्सिमम और मिनिमम प्लेयर्स की कितनी संख्या
IPL Mini Auction में कुल 405 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इसमें 119 कैप्ड और 282 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। सभी फ्रेंचाइजी के पास कुल 87 स्लॉट भरने की गुंजाइश है। टीमों को मैक्सिमम 25 और मिनिमम 18 प्लेयर्स टीम में रखने हैं।
 

39

फ्रेंचाइजी ने बनाई अपनी रणनीति
सभी 405 खिलाड़ियों में से 132 खिलाड़ी विदेशी हैं। ज्यादातर फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को शामिल करने की पूरी रणनीति बना चुकी हैं। मिनी ऑक्शन के दौरान सभी फ्रेंजाइजी अपनी स्ट्रैटजी के साथ नीलामी के मैदान में उतरने वाले हैं।
 

49

कितने बजे से कब तक होगी नीलामी
आईपीएल की मिनी नीलामी 23 दिसंबर यानि शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी। जबकि यह नीलामी रात को 9.30 बजे तक चलेगी। इस दौरान सभी फ्रेंचाइजी टीमें और उनके प्रतिनिधि नीलामी में हिस्सा लेंगे।
 

59

कौन लगवाएगा बोलियां
ग्रेट ब्रिटेन के रहने वाले हग एडमेट्स बोली लगवाएंगे। उन्होंने 2018 में ही रिचर्ड मेडले का स्थान लिया जो कि 2023 में मिनी नीलामी के बोलीकर्ता होंगे। इससे पहले वे 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल थे और हाइपर टेंशन का शिकार हो गए थे। तब चारू शर्मा ने बाकी की नीलामी कराई थी।
 

69

किस चैनल पर होगा प्रसारण
आईपीएल की नीलामी का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा जिसके पास इंडियन प्रीमियर लीग के टीवी राइट्स हैं। स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
 

79

किस टीम के पास कितने स्लॉट
सनराइजर्स हैदराबाद के पास कुल 13 स्लॉट हैं, जिनमें 4 विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 11 स्लॉट और 3 विदेशी स्लॉट हैं। लखनऊ सुपर जियांट्स के पार 10 स्लॉट और कुल 4 विदेशी स्लॉट हैं। राजस्थान रायल्स के पास 9 स्लॉट और 4 विदेशी स्लॉट हैं। मुंबई इंडियंस के पास 9 स्लॉट और 3 विदेशी स्लॉट हैं।

89

किस टीम के पास कितने स्लॉट
पंजाब किंग्स इलेवन के पास 9 स्लॉट और 3 विदेशी स्लॉट हैं। गुजरात टाइटंस के पास 7 स्लॉट और 3 विदेशी स्लॉट हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 7 स्लॉट और कुल 2 विदेशी स्लॉट हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 7 स्लॉट और 2 विदेशी स्लॉट हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास 5 स्लॉट और 2 विदेशी स्लॉट्स हैं।

99

हर टीम में 5 विदेशी प्लेयर्स
आईपीएल के नियमों के अनुसार हर फ्रेंचाइजी को अधिकतम 25 खिलाड़ी टीम में शामिल करने की अनुमति है जबकि कम से कम 18 प्लेयर्स को शामिल करना होगा। इनमें कम से कम 5 विदेशी खिलाड़ियों को भी शामिल करना होगा।

यह भी पढ़ें

IPL Mini Auction 2023: अनकैप्ड यंग टैलेंट पर फ्रेंचाइजी का फोकस, 50 से ज्यादा युवा खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल
 

Manoj Kumar
About the Author
Manoj Kumar
आईपीएल
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved