MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL Auction 2022: इन ऑलराउंडरों की चमकी किस्मत, टॉप-10 में 6 विदेशी, भारतीयों में शार्दुल ठाकुर रहे सबसे महंगे

IPL Auction 2022: इन ऑलराउंडरों की चमकी किस्मत, टॉप-10 में 6 विदेशी, भारतीयों में शार्दुल ठाकुर रहे सबसे महंगे

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें सीजन के लिए आयोजित हुई दो दिवसीय मेगा नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी ने जमकर खरीदारी की। इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी ने हर बार की तरह इस बार भी ऑलराउंडर्स में गहरी रुचि दिखाई। ऐसा माना जाता है कि टीम का संतुलन बनाने के लिए ऑलराउंडर्स की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि इस सभी टीमों में ऑलराउंडर्स पर भारी राशि खर्च की है। नीलामी के पहले दिन के सबसे महंगे ऑलराउंडर श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और भारत के शार्दुल ठाकुर रहे थे। 

हसरंगा और शार्दुल को 10.75-10.75 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। हसरंगा को जहां दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था तो वहीं शार्दुल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दांव लगाया। हालांकि नीलामी के दूसरे दिन इन दोनों को पछाड़कर इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन 2022 के सबसे महंगे ऑलराउंडर बन गए। पंजाब किंग्स ने लिविंगस्टोन ने 11.50 करोड़ रुपए में अपने दल में शामिल किया। आइए जानते हैं नीलामी में बिके ऑलराउंडर्स के बारे में। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 13 2022, 08:38 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

1. लियाम लिविंगस्टन

नीलामी के दूसरे दिन रविवार को पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन पर काफी बड़ा दांव खेला। पंजाब ने उन्हें 11.50 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि खर्च कर अपने साथ जोड़ा। इसी के साथ वे 2022 की नीलामी में सबसे महंगे ऑलराउंडर बन गए। 

210
Asianet Image

2. वानिंदु हसरंगा 

श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा नीलामी में आकर्षण का केंद्र रहे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 10.75 करोड़ खर्च कर अपने दल में शामिल किया। वर्तमान में गेंदबाजों की टी 20 रैंकिंग में हसरंगा पहले नंबर पर हैं। 

310
Asianet Image

3. शार्दुल ठाकुर 

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को उम्मीद के मुताबिक काफी ऊंची बोली मिली है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स टीम ने शार्दुल को 10.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में जगह दी है। शार्दुल इससे पहले सीएसके के लिए खेले थे। 

410
Asianet Image

4. राहुल तेवतिया 

ऑलराउंडर राहुल तेवतिया के आईपीएल 2021 में किए गए धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें इस बार मिला है। राहुल के इस बार गुजरात जायंट्स ने 9 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस केवल 40 लाख रुपए था। पिछले सीजन में वे राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। 

510
Asianet Image

5. जेसन होल्डर 

वेस्टइंडीज के दमदार ऑलराउंडर जेसन होल्डर के लिए इस बार नीलामी काफी खास रही। उन्हें आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा। होल्डर तेज गेंदबाज होने के अलावा बल्ले से अहम योगदान देने की काबिलियत रखते हैं। 

610
Asianet Image

6. वाशिंगटन सुंदर 

हाल ही में विंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले वाशिंगटन सुंदर को सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। सनराइजर्स ने दिन की पहले दिन की पहली खरीद सुंदर के रूप में ही की थी। 

710
Asianet Image

7. क्रुणाल पंड्या 

हार्दिक पांड्या के भाई और भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या इस बार लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। पंड्या को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.25 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदा है। 

810
Asianet Image

8. पेट कमिंस 

ऑस्ट्रेलिया कि टेस्ट टीम के कप्तान पेट कमिंस एक फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए हैं। केकेआर ने उन्हें 7.25 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। कमिंस ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज में 4-0 से जीत दिलाई थी। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। 

910
Asianet Image

9. मिशेल मार्श 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श को उम्मीद के मुताबिक इस बार काफी अच्छी राशि मिली है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6.5 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम के संतुलन को बेहतर बनाने की पहल की है। 

1010
Asianet Image

10. ओडियन स्मिथ 

भारत के खिलाफ हाल ही में वनडे सीरीज के दौरान छ्क्कों की बरसात करने वाले ओडियन स्मिथ को पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ रुपए में अपने दल में शामिल किया है। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। पंजाब को उम्मीद है कि वे टीम का संतुलन और अच्छा करेंगे। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories