KL राहुल के शतक को इस एक्ट्रेस ने ऐसे किया सलिब्रेट, शेयर किया दिल वाला इमोजी
स्पोर्ट्स डेस्क. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए शतक लगाया। शनिवार को मुंबई इंडियंस(MI) के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 60 बॉल पर नाबाद 103 रन बनाए। राहुल की पारी में 5 छक्के और 9 चौके शामिल थे। राहुल के शतक के बाद फिल्म एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (athiya shetty) ने अपना रिएक्शन दिया। ये पहला मौका नहीं है जब अथिया शेट्टी ने राहुल को लेकर इस तरह की पोस्ट की है। इससे पहले भी दोनों की पोस्ट वायरल हो चुकी हैं। आइए जानते हैं राहुल के शतक पर अथिया और सुनील शेट्टी का कैसा रिएक्शन था।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

शेयर की इमोजी
केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने भी इंस्टास्टोरी पर राहुल के शतक का पोस्ट शेयर कर जश्न मनाया है। इस दौरान आथिया ने राहुल के शतक के जश्न मनाते हुए का फोटो के साथ दिल की इमोजी भी शेयर की।
सुनील शेट्टी ने भी किया कमेंट
केएल राहुल के शतक का जश्न अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने भी मनाया। राहुल की फोटो को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा- ' मेहनत खामोशी से करो और अपनी सफलता से शोर मचने दो।
पिता के साथ मैच देखने पहुंची थी अथिया
बता दें कि राजस्थान के खिलाफ राहुल, ट्रेंट बोल्ड ने पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। उस मैच को देखने के लिए अथिया अपनी फैमली के साथ पहुंची थीं। अथिया के साथ उनके पिता सुनील शेट्टी और मां भी थीं।
राहुल और अथिया के अफेयर की खबरें
बता दें केएल राहुल और अथिया शेट्टी के अफेयर की चर्चा मीडिया में है। हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्तों को लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन दोनों अक्सर साथ दिखाई देते हैं और एक दूसरे को लेकर तरह-तरह की पोस्ट भी करते रहते हैं।
100 मैच में जड़ा शतक
शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला गया मैच राहुल के IPL करियर का 100वां मैच था। 100वें मैच में शतक लगाने वाले राहुल इकलौते बल्लेबाज हैं। अभी तक कोई भी खिलाड़ी 100वें मैच में शतक नहीं लगा पाया था।
इसे भी पढ़ें- क्या इस क्रिकेटर की पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, मांग में किसके नाम का लगा रही हैं सिंदूर