MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • धोनी-कोहली नहीं, ये हैं IPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज, इस खिलाड़ी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड्स

धोनी-कोहली नहीं, ये हैं IPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज, इस खिलाड़ी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड्स

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2021 (IPL2021) का आगाज अब बस कुछ ही दिन में होने वाला है। इस बार ये पूरी सीरीज 9 अप्रैल से 30 मई तक भारत में होगी। हर बार की तरह इस बार भी ऑरेंज कैप और सबसे आगे बने रहने की रेस सभी क्रिकेटरों में होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के किस क्रिकेटर ने मारे हैं? आपको बता दें कि हमारे सबसे प्रिय क्रिकेटर विराट कोहली इस रेस में 5वें नंबर पर है, तो चलिए जानते हैं, आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले क्रिकेटरों के बारे में।

Asianet News Hindi | Published : Mar 30 2021, 12:42 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

क्रिस गेल 
सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात हो, और क्रिस गेल का नाम ना आए ऐसा तो हो नहीं सकता। इस लिस्ट में भी गेल सबसे पहले नंबर पर हैं। उन्होनें आईपीएल के कुल 132 मैचों में 349 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में अबतक गेल 4772 रन बना चुके हैं।

27
Asianet Image

एबी डीविलियर्स
दूसरे नंबर पर आते हैं एबी डीविलियर्स। मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर है। डीविलिर्स ने 169 मैच खेलकर 235 छक्के लगाए हैं। उनके कुल रन 4849 हैं।

37
Asianet Image

एमएस धोनी
हेलिकॉप्टर शार्ट के लिए मशहूर भारत के पूर्व कप्तान और सीएसके के स्टार प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर हैं। धोनी ने 204  मैचों में कुल 216 छक्के लगाए है और वह कुछ ही छक्के दूर है, दूसरे नंबर पर आने के लिए। धोनी ने आईपीएल में अबतक 4632 रन बनाए हैं।

47
Asianet Image

रोहित शर्मा
चौथे नंबर पर आते हैं हिटमैन रोहित शर्मा। उन्होंने 200 मैचों में 213 छक्के लगाए हैं। रोहित ने आईपीएल में अबतक 5230 रन भी बनाए है और 5 बार अपनी टीम को आईपीएल का खिताब जिताया है।

57
Asianet Image

विराट कोहली
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं विराट कोहली। बेंगलुरु टीम के कैप्टन और स्टार प्लेयर कोहली ने अबतक आईपीएल के 192 मैचों में 202 छक्के मारे हैं। हालांकि कोहली ने इन सभी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन 5412 बनाए हैं।

67
Asianet Image

डेविड वॉर्नर
6वें नंबर पर आते है डेविड वॉर्नर। इन्होंने 142 मैचों में कुल 195 छक्के मारे हैं। साथ ही 5254 रन बनाए हैं। 

77
Asianet Image

सुरेश रैना
इस लिस्ट में नंबर 7 पर हैं सुरेश रैना। उन्होंने अबतक 193 मैचों में 194 छक्के लगाए हैं। रैना ने आईपीएल में कुल 5368 रन बनाए हैं, जो विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन हैं। बता दें कि रैना ने आईपीएल का 13वां सीजन नहीं खेला था।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories