MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कोई 16.25 तो कोई बिका 15 करोड़ में, ये है IPL 2021 के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

कोई 16.25 तो कोई बिका 15 करोड़ में, ये है IPL 2021 के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL2021) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की गई। 8 टीमों ने कुल 196.6 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम को मजबूत बनाया। क्रिस मॉरिस आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनें, उन्होंने पिछले साल सबसे महंगे बिके पैट कमिंस और 2015 में सबसे महंगे बिके युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने इस साल उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। मॉरिस के अलावा कौन है वो 10 खिलाड़ी जिनपर पैसों की बारिश हुई है, आइए आपको बताते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Feb 18 2021, 10:03 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

क्रिस मॉरिस 
साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने इस साल 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी के साथ क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्हें 2015 में 16 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

210
Asianet Image

काइल जैमीसन 
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जेमीसन इस साल नीलामी के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच काफी देर तक घमासान के बाद आखिरकार बैंगलुरु की टीम ने उनको 15 करोड़ में खरीदा।

310
Asianet Image

ग्लेन मैक्सवेल 
आईपीएल में जब भी किसी तेज तर्रार बल्लेबाज की बात की जाती है, तो उसमें ग्लेन मैक्सवेल का नाम जरूर लिया जाता है। मैक्सी की जेब इस बार भी पैसों से भरी है। पंजाब से रिलीज होने के बाद उन्हें विराट की टीम आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

410
Asianet Image

झाए रिचर्डसन 
ऑस्ट्रेलिया के तेज तर्रार गेंदबाज झाए रिचर्डसन को पहली बार आईपीएल में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। उन्होंने अभी तक आईपीएल का एक भी मैच नहीं खेला है।

510
Asianet Image

कृष्णप्पा गौतम 
कृष्णप्पा गौतम आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। गौतम को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 9.25 करोड़ में खरीदा है।

610
Asianet Image

रिले मेरेडिथ
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज रिले मेरेडिथ को पंजाब की टीम ने 8 करोड़ रुपये में अपनी स्कॉड में शामिल किया है। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये ही था।

710
Asianet Image

मोइन अली 
इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा है। मोईन आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब वह धोनी की टीम में खेलते नजर आएंगे।

810
Asianet Image

शाहरुख खान 
इस नीलामी ने तमिलनाडू के यंग खिलाड़ी शाहरुख खान ने सभी क्या ध्यान आकर्षित किया। पंजाब किंग्स की टीम ने उनके बेस प्राइस से 25 गुना ज्यादा कीमत पर उन्हें खरीदा है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और उन्हें 5 करोड़ 25 लाख में खरीदा गया है।

910
Asianet Image

नाथन कूल्टर-नाइल 
मुंबई इंडियंस से रिलीज किए गए नाथन कूल्टर नाइल एक बार फिर मुंबई की टीम का हिस्सा बने हैं। उन्होंने 5 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

1010
Asianet Image

टॉम करन
इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज टॉम करन को दिल्ली कैपिटल ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories