MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • इस मैदान पर भारत ने जीता था पहला टेस्ट मैच, वीरू ने लगाई थी ट्रिपल सेंचुरी, अब भिड़ेंगे रोहित-कोहली

इस मैदान पर भारत ने जीता था पहला टेस्ट मैच, वीरू ने लगाई थी ट्रिपल सेंचुरी, अब भिड़ेंगे रोहित-कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल के 14वें सीजन (IPL 2021) का आगाज शुक्रवार शाम 7.30 बजे से होने वाला है। इस बार ये पूरी सीरीज 9 अप्रैल से 30 मई तक खेली जाएगी। पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा। इस मैदान पर इस बार 10 आईपीएल मैच खेले जाने हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, इस मैदान की खासियत और यहां कौन-कौन से रिकॉर्ड बने हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 09 2021, 12:39 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

एमए चिदंबरम स्टेडियम की स्थापना 1916 में हुई थी। यहां पहला टेस्ट मैच 1934 में इंग्लैंड और भारत के बीच खेला गया था। इस मैदान को चेपॉक (chepauk) के नाम से भी जाना जाता है। इसकी दर्शक क्षमता 50,000 है।

28
Asianet Image

पिछले महीने भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसमें से 2 मैच चैन्नई के चेपॉक मैदान पर ही खेले गए थे। इस टेस्ट सीरीज में भारत ने 3-1 से जीत दर्ज की थी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी।

38
Asianet Image

चेपॉक मैदान पर ही भारत को पहली टेस्ट जीत मिली थी। फरवरी 1952 में विजय हजारे की कप्तानी में भारतीय टीम ने डोनाल्ड कार्र की इंग्लिश टीम को 8 रनों से हराया था। 

48
Asianet Image

एमए चिदंबरम स्टेडियम स्टेडियम में भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने साल 2008 में ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने 304 गेंदों पर 319 रन बनाए थे। सहवाग ने अपने 300 रन महज 278 गेंदों पर पूरे कर लिए थे। बता दें कि, इससे पहले सहवाग ने अपना पहला तिहरा टेस्ट शतक (309) पाकिस्तान के खिलाफ 2004 में लगाया था।

58
Asianet Image

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना टेस्ट करियर की शुरुआत 2005 में चेपॉक के मैदान से ही की थी।

68
Asianet Image

पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने चेपॉक के मैदान पर ही 30वां टेस्ट शतक बनाकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन के सबसे ज्यादा टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था।

78
Asianet Image

इतना ही क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन ने भारत में सबसे अधिक टेस्ट रन चेपॉक पर ही बनाए हैं। उन्होंने इस मैदान पर नौ टेस्ट मैचों में 876 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल 15,921 रन दर्ज है। 

88
Asianet Image

आईपीएल का पहला मैच इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा-
11 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
13 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस
14 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
17 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
18 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकातानाइट राइडर्स
20 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
21 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
23 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
25 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories