MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2021: नए कलेवर में तैयार है धोनी के धुरंधर, इस बार जर्सी पर होगा ये खास साइन

IPL 2021: नए कलेवर में तैयार है धोनी के धुरंधर, इस बार जर्सी पर होगा ये खास साइन

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL2021 का इंताजर बस खत्म होने वाला है। 9 अप्रैल से भारत में आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए खिलाड़ियों ने जोरों-शोरों से तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि आईपीएल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा बदलाव किया है। जी हां, फ्रेंजाइजी से पहली बार अपनी जर्सी में बदली है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस जर्सी का प्रेजेंट किया गया। येलो ब्रीगेड को नई जर्सी (csk new jersey 2021) में देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, कि सीएसके की टीशर्ट में इस बार क्या खास है और इसके पीछे की वजह क्या है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 25 2021, 03:22 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

आईपीएल के पिछले सीजन में अपनी हार के बाद धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स इस बार पूरी दमखम के साथ मैदान पर आने वाली है और इस बार नए कलेवर में भी नजर आएगी।

27
Asianet Image

दरअसल, आईपीएल से पहले सीएसके ने अपनी जर्सी में बड़ा बदलाव किया है। 2008 के बाद पहली बार धोनी की टीम की जर्सी बदली गई है और इसका कारण खुद एमएस धोनी ही है। 

37
Asianet Image

जी हां, धोनी को सेना से काफी लगाव है यही वजह है कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पर भारतीय सेना को सम्मान देते हुए उसका ‘कैमॉफ्लॉज’(camouflage) डाला गया है। ये ग्रीन कलर कर कैमॉफ्लॉज प्रिंट दोनों ओर के कंधे पर डाला गया। पीले रंग के साथ ये कॉबिनेशन काफी अच्छा लग रहा है।

47
Asianet Image

चैन्नई की टीम ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नई जर्सी को हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर कर लिखा है- 'थला धरीसनम!  #WearOnWhistleOn! #WistlePodu।'

57
Asianet Image

बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सीएसके के लीडर महेंद्र सिंह धोनी आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और 2019 में पैराशूट रेजिमेंट के साथ वह ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। इसके साथ 2019 में आईपीएल से पहले सीएसके ने भारतीय सेना के नाम 2 करोड़ का चेक भी दिया था।

67
Asianet Image

इस साल के आईपीएल की शुरुआत पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई में 9 अप्रैल को मैच से होगी। वहीं, सीएसके का पहला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा।

77
Asianet Image

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्कॉड में एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम कर्रन, जॉश हेजलवुड, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा और हरि निशांत शामिल हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories