- Home
- Sports
- Cricket
- कौन है SKY के दिल पर राज करने वाली देविशा शेट्टी, देखें सूर्यकुमार और उनकी वाइफ की रोमांटिक तस्वीरें
कौन है SKY के दिल पर राज करने वाली देविशा शेट्टी, देखें सूर्यकुमार और उनकी वाइफ की रोमांटिक तस्वीरें
स्पोर्ट्स डेस्क : इस समय भारत और श्रीलंका के बीच क्रिकेट सीरीज के लिए जा रही है। जिसमें 3 मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार को हुआ। इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी, लेकिन कल हुए मैच में सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार परफॉर्मेंस के चलते भारत ने यह मुकाबला और सीरीज अपने नाम कर ली। दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 51 बॉलों पर 7 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए और अपनी टीम को 228 रन तक पहुंचाया। जवाब में श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर ही ऑल आउट हो गई। जिसके चलते भारत ने यह मैच अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर का तीसरा t20 शतक इस मैच में लगाया। वह लगभग हर मैच में शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको सूर्यकुमार यादव के खेल के बारे में नहीं बल्कि उनकी खूबसूरत वाइफ देविशा शेट्टी के बारे में बताते हैं...
- FB
- TW
- Linkdin
)
भारतीय टीम के धुआंधार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव अपने खेल को लेकर जितना फेमस है उतनी ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। दरअसल, सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की मुलाकात मुंबई के पोद्दार कॉलेज ऑफ आर्ट्स कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हुई। जहां से सूर्यकुमार यादव बीकॉम कर रहे थे। इस दौरान 2010 में देविशा से उनकी पहली मुलाकात हुई।
सूर्या देविशा से सीनियर थे। उस समय सूर्या की उम्र 22 साल थी और देविशा ने 12वीं पास करने के बाद उसी कॉलेज में एडमिशन लिया जिसमें सूर्य पढ़ाई कर रहे थे।
इस दौरान एक कॉलेज इवेंट के वक्त देविशा शेट्टी ने खूबसूरत साउथ इंडियन डांस परफॉर्मेंस दी। जिसे देखने के बाद सूर्यकुमार यादव का दिल देविशा पर आ गया।
दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। सूर्य कुमार यादव और देविशा शेट्टी ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और इसके बाद 29 मई 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
सूर्यकुमार यादव की वाइफ मूल रूप से साउथ इंडिया की रहने वाली हैं। जिनका जन्म 17 नवंबर 1993 को मुंबई में हुआ था। वह एक प्रोफेशनल डांसर होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं।
इंस्टाग्राम पर देविशा शेट्टी के 255K फॉलोअर्स हैं। जिनके लिए वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए व्हाइट रंग की छोटी सी ड्रेस पहने देविशा स्टेडियम में अपने पति और उनकी टीम को चीयर करती नजर आ रही हैं।
सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी को अपना सबसे बड़ा मोटीवेटर मानते हैं। सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद भी जब उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली, तो उनकी वाइफ ने उनका बहुत सपोर्ट किया और हर जगह उनका मनोबल बढ़ाया और आज वह भारतीय टीम के ऐसे खिलाड़ी बन गए जिसके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका से कैसे जीता भारत? लगातार 6ठीं बार सीरीज पर कब्जा, सूर्या का बवंडर शतक, बॉलर्स का काउंटर अटैक