MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND V/S SL: विराट कोहली का 73वां शतक, रोहित ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, जानें कैसी रही इंडियन बैटिंग- 7 PHOTOS

IND V/S SL: विराट कोहली का 73वां शतक, रोहित ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, जानें कैसी रही इंडियन बैटिंग- 7 PHOTOS

India V/S Sri Lanka 1st ODI. भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग करते हुए श्रीलंका को 374 रनों का लक्ष्य दिया। ओपनर रोहित शर्मा ने 83 रनों की लाजवाब पारी खेली और शुभमन गिल ने शानदार 70 रन बनाए। मैच का लाइम लाइट विराट कोहली ने चुराया जिन्होंने वनडे करियर का 45वां शतक जड़ा। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड बराबर किया और घरेलू मैदान पर 20वां शतक लगाया। विराट कोहली ने 113 रनों की पारी खेली। आइए इन फोटोज के माध्यम से देखते हैं श्रीलंका के खिलाफ कैसी रही भारत की बल्लेबाजी...

Manoj Kumar | Updated : Jan 10 2023, 05:55 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

विराट कोहली ने बनाया रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय बैटर विराट कोहली ने 80 गेंद पर शतक बनाया और कुल 113 रन बनाकर आउट हुए। विराट ने अपनी पारी में 12 चौके और 1 छक्का जड़ा। यह विराट के करियर का 73वां और वनडे करियर का 45वां शतक रहा।

27
Asianet Image

सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
विराट कोहली ने घरेलू मैदान पर 20वां शतक लगाते ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के घरेलू मैदान पर 20 शतक जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सचिन ने 164 मैच में 20 शतक जड़े वहीं विराट कोहली ने 102वें मैच में ही यह कारनामा कर दिखाया।

37
Asianet Image

सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तोड़ा
विराट कोहली ने करियर का 45वां शतक लगाते हुए श्रीलंका के खिलाफ 9वां शतक लगाया। इस तरह से वे अब श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैट्समैन बन चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम 8 शतकों का था।

47
Asianet Image

दो बार जीवनदान का मिला मौका
विराट कोहली की श्रीलंका के खिलाफ 113 रनों की पारी में दो बार जीवनदान मिला। पहली बार रजिता की गेंद पर विकेट कीपर ने आसान कैच छोड़ा। दूसरी बार रजिता की ही गेंद पर कप्तान दसुन शनाका ने कैच छोड़ा और विराट ने शानदार शतक जड़ दिया।

57
Asianet Image

रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 150 वनडे मैचों में 61वां अर्धशतक जमाया है और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 7500 रन पूरे किए। रोहित ने 149 पारियों में यह रन बनाए हैं और यह विश्व रिकॉर्ड है।

67
Asianet Image

शुभमन गिल ने मौका भुनाया
बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन की जगह शुभमन गिल को मिले मौके को इस बल्लेबाज ने दोनों हाथों से लपका और घरेलू मैदान पर पहला अर्धशतक जड़ दिया। शुभमन ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की। गिल ने 70 रनों की बढ़िया पारी खेली।

77
Asianet Image

श्रीलंका के खिलाफ बड़ा स्कोर 
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन बनाए और यह भारत की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ चौथा बड़ा स्कोर है। इसमें विराट कोहली 113 रन, रोहित शर्मा 83 रन, शुभमन गिल 70 रन, केएल राहुल 39 रन, श्रेयस अय्यर 28 रन और हार्दिक पंड्या ने 14 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें

SA20 2023: ये 5 क्रांतिकारी बदलाव बढ़ा देंगे टी20 क्रिकेट का रोमांच, जानें कैप्टन को क्या मिली नई पॉवर?
 

Manoj Kumar
About the Author
Manoj Kumar
विराट कोहली
 
Recommended Stories
Top Stories