MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • पर्सनल लाइफ में बेहद स्टाइलिश हैं भारत की ये 8 महिला खिलाड़ी-देखें तस्वीरें...

पर्सनल लाइफ में बेहद स्टाइलिश हैं भारत की ये 8 महिला खिलाड़ी-देखें तस्वीरें...

स्पोर्ट्स डेस्क : दुनिया में क्रिकेट की दीवानगी किस कदर लोगों के सिर पर सवार होती है, यह तो हम सब जानते हैं। क्रिकेटर्स के खेल के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ में भी लोग काफी इंटरेस्ट लेते हैं। भारत के मेल क्रिकटरों की पर्सनल लाइफ के बारे में तो आप बखूबी जानते होंगे। लेकिन क्या आप भारतीय महिला खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं ? भारत की यह धाकड़ महिलाएं ना सिर्फ खेल में देश का नाम रोशन कर रही हैं बल्कि खूबसूरती में भी इनका जवाब नहीं है। ऐसी ही 8 भारतीय महिला खिलाड़ियों से हम आपको मिलवाते हैं, जो अपने खेल के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं...

Asianet News Hindi | Published : Jun 17 2021, 11:10 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना दुनियाभर में कई लोगों की क्रश हैं। इस महिला क्रिकेटर ने कई युवाओं का दिल चुराया है। स्मृति साल 2016 में आईसीसी महिला टीम में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी थीं। फिलाहल ये महिला क्रिकेटर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में कमाल कर रही हैं। 

28
Asianet Image

हरमनप्रीत कौर
भारतीय टीम ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर पंजाब से आई एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। वह टी 20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तान हैं, वह सबसे तेज भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सौ से अधिक का स्कोर तेजी से बनाया है। उनके लुक्स और खेल हमेशा ही चर्चा में रहे हैं।

38
Asianet Image

मिताली राज
मिताली राज को भारत में भी नहीं बल्कि दुनिया भर में बेस्ट क्रिकेटरों में से एक के रूप में गिना जाता है। वह एक ओपनिंग बल्लेबाज होने के साथ ही भारतीय टीम की कप्तान भी हैं। तमिल लड़की जिसका फैमिली बैकग्राउंड एयरफोर्स से रहा है, उन्होंने क्रिकेट में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया। वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में  50 ओवर के फॉर्मेट में 6000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी हैं।

48
Asianet Image

तानिया भाटिया
पंजाब की रहने वाली तानिया भाटिया टीम इंडिया की एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनके पास शानदार क्रिकेट स्किल्स और अच्छे लुक का बेहतरीन कॉबिनेशन हैं। उन्होंने कॉलेज के समय में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ट्रेनिंग ली थी। तानिया भाटिया ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

58
Asianet Image

वेदा कृष्णमूर्ति
सुंदर और प्रतिभाशाली वेदा कृष्णमूर्ति ने कर्नाटक के एक छोटे से शहर से निकलकर अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन किया। उन्होंने 30 जून 2011 को डर्बी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वेदा अपने खेल के साथ ही अपने लुक्स के कारण भी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

68
Asianet Image

हरलीन देओल
हरलीन देओल एक राइट हैंड महिला बैट्सवुमेन और स्पिन गेंदबाज भी हैं। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली ये खिलाड़ी अच्छे लुक और शानदार क्रिकेट स्किल्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। उनके लाखों युवा फैंस हैं और सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं।
 

78
Asianet Image

मोना मेशराम
मोना मेशराम विदर्भ क्षेत्र से भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। वह अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक्स के लिए भी काफी फेमस हैं। क्रिकेट से पहले वह नेशनल लेवल वॉलीबॉल भी खेल चुकी हैं। 

88
Asianet Image

नेहा तंवर
नई दिल्ली की रहने वाली नेहा तंवर अपने समय में एक फेमस क्रिकेटर रही हैं। एक बच्चे की मां बनने के बाद नेहा तंवर ने क्रिकेट में वापसी की और दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। 31 साल की उम्र में भी उन्होंने अपने अंदर खेल के प्रति जुनून को भी जिंदा रखा।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories