- Home
- Sports
- Cricket
- ICC Awards: क्या सूर्यकुमार यादव को मिलेगा टी20 बेस्ट प्लेयर का अवार्ड? पाकिस्तान-इंग्लैंड से मिला बड़ा चैलेंज
ICC Awards: क्या सूर्यकुमार यादव को मिलेगा टी20 बेस्ट प्लेयर का अवार्ड? पाकिस्तान-इंग्लैंड से मिला बड़ा चैलेंज
ICC Awards Suryakumar Yadav. हर साल के अंत में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की तरफ से हर फॉर्मेट के सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन किया जाता है। इसी क्रम में टी20 इंटरनेशनल में सबसे उम्दा प्रदर्शन करने वाले 3 खिलाड़ियों को टी20 इंटरनेशन प्लेयर ऑफ द ईयर खिताब के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस बार भारत के सूर्यकुमार यादव को शानदार प्रदर्शन करने की वजह से नॉमिनेट किया गया है। वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन और जिम्बाबवे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को नॉमिनेट किए गए हैं। हालांकि सूर्यकुमार यादव का पलड़ा सब पर भारी है लेकिन दोनों खिलाड़ी सूर्या को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आइए जानते हैं किस खिलाड़ी ने 2022 में कैसा प्रदर्शन किया है...
- FB
- TW
- Linkdin
)
सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन
साल 2022 सूर्यकुमार यादव के लिए ड्रीम्स कम ट्रू जैसा रहा है। भारतीय टीम भले ही एशिया कप या टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई लेकिन सूर्या का बल्ला चला और जमकर चला है। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में सबसे बेहतर 187.43 के स्ट्राइक रेट से पूरे साल में कुल 1164 रन बनाए हैं। सूर्या ने कुल 68 छक्के जड़ने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। टी20 क्रिकेट में इस साल उनके नाम कुल 2 सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी हैं। आईसीसी की रैंकिंग में भी सूर्या टी20 के टॉप बैट्समैन हैं।
सिकंदर रजा भी कम नहीं
जिम्बाबवे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा के लिए भी साल 2022 बेहद शानदार रहा है और इस ऑलराउंडर ने अपने कमाल के प्रदर्शन से दुनिया भर को चौंकाया है। टी20 वर्ल्ड कप में सिकंदर रजा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। इस साल उन्होंने 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 735 रन बनाए हैं। वहीं कुल 25 विकेट भी सिकंदर के नाम हैं। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सिकंदर ने अपने दम पर जिम्बाबवे को जीत दिलाई थी।
इंग्लैंड के सैम करन भी कम नहीं
आईपीएल में सबसे ज्यादा दाम पर बिके सैम करन के लिए भी यह साल बेहद शानदार रहा है। टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए इस ऑलराउंडर ने कमाल का खेल दिखाया। वे टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। टी20 वर्ल्ड कप में करन ने कुल 13 विकेट अपने नाम किए। हालांकि पूरे साल की बात करें तो सैम करन ने 25 विकेट लेने का साथ ही 67 रन भी बनाए हैं।
मोहम्मद रिजवान भी होड़ में हैं
पाकिस्तान के ओपनर और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान भी टी20 के बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किए गए हैं। रिजवान ने 2022 में 996 रन बनाए हैं और सूर्यकुमार यादव के बाद दूसरे नंबर पर हैं। रिजवान के नाम 10 हाफ सेंचुरी हैं और पाकिस्तान के लिए टी20 मैच में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्लेयर हैं।