MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • पहली बार अपनी दुल्हनिया के साथ होली मनाएंगे ये 7 खिलाड़ी, इन 2 महिला खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से की शादी

पहली बार अपनी दुल्हनिया के साथ होली मनाएंगे ये 7 खिलाड़ी, इन 2 महिला खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से की शादी

स्पोर्ट्स डेस्क : होली का नशा और भांग का सुरूर अभी से चढ़ना शुरू हो गया है। क्रिकेटर्स पर भी होली का खुमार सिर चढ़कर बोलता है और जब बात शादी के बाद पहली होली की हो, तो क्या ही कहना? इस बार 7 क्रिकेटर्स भी अपनी वाइफ के साथ पहली होली मानने वाले हैं। होली का त्योहार 29 मार्च (Holi 2021) को पूरी दुनिया में मनाया जाएगा। उससे पहले आज हम आपको बताते हैं, ऐसे खिलाड़ियों को बारे में जो अपनी दुल्हनिया को शादी के बाद पहली बार रंग लगाएंगे...

Asianet News Hindi | Published : Mar 28 2021, 10:11 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

जसप्रीत बुमराह-संजना गणेशन 
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन से हाल ही में 15 मार्च को शादी की है। ऐसे में इस जोड़े की ये पहली होली होगी।

27
Asianet Image

जयदेव उनादकट-रिन्नी कटारिया 
राजस्थान रॉयल्स के जयदेव उनादकट ने 3 फरवरी को अपनी मंगेतर रिन्नी से शादी कर ली। जयदेव की वाइफ पेशे से लॉयर हैं। दोनों काफी समय से डेट कर रहे थे लेकिन इस साल दोनों शादी के बंधन में बंधे और शादी के 1 महीने बाद अपनी पहली होली मनाएंगे।

37
Asianet Image

युजवेंद्र चहल-धनाश्री 
भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पिछले साल 22 दिसंबर को धनाश्री से शादी की थी। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सगाई की और फिर शादी। चहल की वाइफ मशहूर कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। दोनों अभी पुणे में भारतीय टीम के साथ हैं। ऐसे में उनकी होली वहीं मनेगी।

47
Asianet Image

वरुण चक्रवर्ती-नेहा खेडेकर
वरुण चक्रवर्ती ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रैंड नेहा खेडेकर से पिछले साल 12 दिसंबर को चेन्नई में शादी की। इस कपल की भी ये पहली होली होगी।

57
Asianet Image

हार्दिक पंड्या-नताशा स्टेनकोविक
मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान अचानक शादी की थी। वैसे तो पिछले साल दोनों एक साथ होली मना चुके हैं, लेकिन शादी और बच्चा होने के बाद ये दोनों की पहली होली होगी। फिलहाल दोनों भारतीय टीम के साथ पुणे में हैं।
 

67
Asianet Image

बेन कटिंग-एरिन हॉलैंड 
आईपीएल के चलते इस बार विदेशी खिलाड़ी भी भारत में हैं, ऐसे में उनकी होली मनना भी लाजमी हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले बेन कटिंग ने 15 फरवरी को अपनी मंगेतर एरिन से शादी की है। एरिन पहले आईपीएल प्रेजेंटर भी रह चुकी हैं। 

77
Asianet Image

डेलिसा केमिन्स और लौरा हैरिस
भारतीयों के साथ विदेशियों पर भी होली का रंग खूब चढ़ता है। ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला क्रिकेटरों की भी शादी के बाद ये पहली होली होगी। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों डेलिसा केमिन्स और लॉरा हैरिस ने पिछले साल 13 अगस्त को शादी की है। शादी से पहले दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories