MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • सासू मां के कारण आज जिंदा हैं युवराज सिंह की पत्नी, जन्मदिन पर बहू ने लिखा इतना प्यारा मैसेज

सासू मां के कारण आज जिंदा हैं युवराज सिंह की पत्नी, जन्मदिन पर बहू ने लिखा इतना प्यारा मैसेज

स्पोर्ट्स डेस्क: 27 अक्टूबर को युवराज सिंह की मां शबनम सिंह का जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर शबनम सिंह को उनके बेटे से पहले उनकी बहु हेजल कीच ने जन्मदिन की बधाई दी। अपनी सासू मां के बर्थडे पर हेजल ने उनके साथ एक तस्वीर इंस्टा पर पोस्ट करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे सासू मां। इसके कुछ देर बाद युवराज ने भी अपनी मां को बर्थडे विश किया। बात अगर शबनम सिंह की करें तो उन्होंने सिंगल मदर का फर्ज बखूबी निभाया। जब उनके पति योगराज सिंह ने उन्हें तलाक दे दिया, तब उन्होंने युवराज और उनके भाई की देखभाल बखूबी की। युवराज के कैंसर होने पर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने बेटे के साथ मजबूती से खड़ी रही। इतना ही नहीं, शबनम सिंह अपनी बहु का भी काफी ध्यान रखती हैं। खुद हेजल ने खुलासा किया था कि आज वो अपनी सास के कारण सांस ले पा रही हैं... 
 

Asianet News Hindi | Updated : Oct 27 2020, 03:25 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

सोशल मीडिया पर हेजल कीच ने अपनी सासू मां को जन्मदिन की बधाई दी है। हेजल ने अपनी और शबनम सिंह की एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें दोनों इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं। 

28
Asianet Image

इसके बाद युवराज सिंह ने भी अपनी मां को जन्मदिन विश करते हुए इंस्टा पर स्टोरी डाली। उन्होंने अपनी शादी के एक फोटो को शेयर किया। युवराज के लिए उनकी मां से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं है। 
 

38
Asianet Image

जब युवराज सिंह को कैंसर हुआ था, तब शबनम ने रोने की जगह अपने बेटे को हिम्मत बंधाई थी। वो युवराज के साथ उनके हर सेशन में मौजूद रहती थी। उन्होंने के बार कहा था कि अगर वो हार जाती तो युवराज टूट जाता। 

48
Asianet Image

ना सिर्फ अपने बेटे के लिए शबनम सिंह के मन में इतना प्यार है, बल्कि वो हेजल से भी उतना ही प्यार करती हैं। हेजल ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सासू मां के बारे में एक बहुत बड़ा खुलासा किया था। 

58
Asianet Image


हेजल ने पोस्ट में लिखा था कि बचपन से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती थी। लेकिन शादी के बाद सासू मां ने उसे तब अस्पताल पहुंचाया जब अचानक उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ होने लगी। तब समझ आया कि उनकी हालत काफी खराब थी। 

68
Asianet Image

अगर उस समय शबनम सिंह ने हेजल को अस्पताल नहीं पहुंचाया  होता तो शायद आज चीजें काफी अलग होती। हेजल अपनी सास से काफी क्लोज हैं। दोनों की बॉन्डिंग फोटोज में साफ़ नजर आती है। 

78
Asianet Image

पूर्व क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह शबनम सिंह से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। हालांकि बाद में योगराज ने शबनम को तलाक दे दिया और सतवीर कौर से शादी कर ली। उसके साथ भी योगराज के दो बच्चे हैं। 

88
Asianet Image

युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच से 2015 में सगाई की थी। इसके बाद एक साल के बाद दोनों ने शादी कर ली। अब अनुष्का और विराट के पेरेंट्स बनने की खबर के बाद लोग इस कपल से भी उम्मीदें लगा कर बैठे हैं। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories