MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • हरलीन ने 13 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर, जानिए कैसे तय की क्रिकेट तक की जर्नी, अब कैच लपक बनीं सुपरवुमेन

हरलीन ने 13 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर, जानिए कैसे तय की क्रिकेट तक की जर्नी, अब कैच लपक बनीं सुपरवुमेन

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच चल रही टी 20 सीरीज में पहला मैच 9 जुलाई को नार्थहैंप्टन में खेला गया। इसमें हरलीन देओल ने ऐसा कैच पकड़ा, जिसकी सब जगह तारीफ हो रही है। इंग्लैंड की पारी की 19वीं ओवर चल रहा था। एमी जोंस 26 गेंद पर 43 रन बनाकर खेल रही थीं। शिखा पांडेय की पांचवीं गेंद थी। एमी ने बाउंड्री पर मारा, वहीं हरलीन ने कैच लपक लिया।

Asianet News Hindi | Published : Jul 10 2021, 03:21 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

हरलीन देओल का क्रिकेट का सफर आसान नहीं रहा है। 13 साल की उम्र में अपने परिवार और घर को छोड़ दिया था। क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने के लिए हरलीन चंडीगढ़ छोड़ हिमाचल प्रदेश में आ बसीं।

27
Asianet Image

हरलीन कौर देओल हिमाचल प्रदेश के लिए खेलती हैं। वह दाएं हाथ की आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो कभी-कभी दाएं हाथ की लेग स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं।

37
Asianet Image

हरलीन ने 22 फरवरी 2019 को मुंबई के वानखेड़े में इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया। वह तानिया भाटिया के बाद भारत के लिए खेलने वाली चंडीगढ़ की दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं।

47
Asianet Image

हरलीन ने 4 मार्च 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ महिला 20-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया।  जनवरी 2020 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया में 2020 ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारत की टीम के लिए चुना गया। 

57
Asianet Image

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लिसा स्टालेकर ने भी हरलीन के सनसनीखेज कैच के लिए उनकी सराहना की। स्टालेकर ने ट्वीट किया, ओएमजी

67
Asianet Image

सचिन तेंदुलकर ने इसे कैच ऑफ द ईयर बताया है। उन्होंने कहा कि इससे बेहतरीन कैच मैंने नहीं देखा।

77
Asianet Image

हरलीन के कैच का प्लेयर ऑफ द मैच नट साइवर ने भी तारीफ की। उन्होंने कहा, यह शानदार है। हम महिलाओं के खेल में ऐसे कैच कम ही देखते हैं। उम्मीद है कि ये एक शुरुआत हो सकती है। आप इसी के लिए प्रेक्टिस करते हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories