MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Happy Birthday Shafali Verma: 'लेडी सहवाग' ने बदल दी महिला क्रिकेट की परिभाषा, मैदान पर मारती हैं लंबे छक्के

Happy Birthday Shafali Verma: 'लेडी सहवाग' ने बदल दी महिला क्रिकेट की परिभाषा, मैदान पर मारती हैं लंबे छक्के

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य शेफाली वर्मा (Shafali Verma) शुक्रवार को अपना 18वां जन्मदिन मना रही हैं। शेफाली के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक और खास जानकारी। 

Asianet News Hindi | Updated : Jan 28 2022, 11:25 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

शेफाली वर्मा का जन्म 28 जनवरी, 2004 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। शेफाली ने इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में सबसे कम (महज 15 साल) उम्र में साल 2019 में डेब्यू किया था। 

210
Asianet Image

शेफाली वर्मा को उनकी तूफानी बल्लेबाजी के लिए 'लेडी सहवाग' के नाम से भी जाना जाता है। वे मैदान पर सहवाग की तरह ही लंबे-लंबे छक्के मारना पसंद करती हैं। 

310
Asianet Image

शेफाली वर्मा ने 9 साल की उम्र में (नवंबर 2013 में) अपने पिता के साथ दिल्ली के पास रोहतक के स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर का आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच देखा था। शेफाली के मुताबिक सचिन को मुम्बई को जीत दिलाते देख वो क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हुईं। 

410
Asianet Image

शेफाली वर्मा ने अपने डेब्यू मैच में ही धमाका कर दिया था। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 मैच में अर्धशतक जड़ने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई थी। उन्होंने 49 गेंदों में 73 रन बनाए थे।

510
Asianet Image

शेफाली ने तोड़ा था सचिन का रिकॉर्ड 

शेफाली वर्मा ने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। शेफाली ने 15 साल, 285 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जमाया था। सचिन ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक 16 साल, 214 दिन की उम्र में जमाया था। 

610
Asianet Image

डेब्यू मैच सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी 

शेफाली वर्मा डेब्यू मैच में वर्ल्ड क्रिकेट की तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल टेस्ट मैच में 159 रन (पहली पारी- 96 रन और दूसरी पारी- 63 रन)  बनाए थे। 

710
Asianet Image

डेब्यू मैच में 90 प्लस स्कोर करने वाली 8वीं महिला क्रिकेटर 

शेफाली वर्मा डेब्यू मैच में 90 प्लस स्कोर बनाने वाली वर्ल्ड क्रिकेट की 8वीं महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपनी डेब्यू पारी में 96 रन बनाए थे। 

810
Asianet Image

शेफाली वर्मा ने अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 60.50 की औसत और 62.05 की स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए हैं। इसमें उनका उच्चतम स्कोर 96 का रहा। वे कुल चार टेस्ट पारियों में से 3 में फिफ्टी जमा चुकी हैं। 

910
Asianet Image

वनडे क्रिकेट में शेफाली ने अब तक 6 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 27.33 की औसत और 73.87 की स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाए हैं। इसमें उनका उच्चतम स्कोर 56 का रहा है और वे अब तक 1 फिफ्टी जमा चुकी हैं। 

1010
Asianet Image

33 टी 20 छक्के मार चुकी हैं अब तक 

शेफाली वर्मा अब तक 28 अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच खेल चुकी हैं। 25.44 और औसत और 142.53 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से उन्होंने कुल 687 रन बनाए हैं। वे अब तक 3 टी 20 फिफ्टी जमा चुकी हैं। टी 20 में अब तक 33 छक्के मार चुकी हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
सचिन तेंडुलकर
 
Recommended Stories
Top Stories