MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • धोनी की वजह से नहीं मिली टीम इंडिया में पक्की जगह, इस क्रिकेटर ने माही के लिए कही दिल छूने वाली बात

धोनी की वजह से नहीं मिली टीम इंडिया में पक्की जगह, इस क्रिकेटर ने माही के लिए कही दिल छूने वाली बात

स्पोर्ट्स डेस्क। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी (माही) की वापसी, संन्यास को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं।  इस बीच कई साथी खिलाड़ी भी माही के बारे में दिलचस्प बातें बता रहे हैं। अब विकेटकीपर बल्लेबाज ने भी धोनी को लेकर ऐसी बात कही है जो दिल छूने वाली है। दिलचस्प यह है कि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में माही के टीम इंडिया में फिक्स हो जाने के बाद ये क्रिकेटर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करता रहा।   

Asianet News Hindi | Published : Jun 10 2020, 05:57 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

जी हां, ये विकेटकीपर बल्लेबाज कोई और नहीं दिनेश कार्तिक हैं। कार्तिक ने कहा है कि पिछले 16-17 सालों में धोनी के कुछ बाल सफेद हुए हैं बाकी उनके व्यक्तित्व में कुछ बदलाव नहीं हुआ। कार्तिक 2003-04 में इंडिया-ए टूर के दौरान पहली बार धोनी से मिले थे। 

26
Asianet Image

कार्तिक ने बताया कि धोनी आज भी वैसे ही सरल इंसान हैं जैसे पहली मुलाक़ात में दिखे थे। स्टार स्पोर्ट्स पर कार्तिक ने कहा, "2003-2004 में मैं जब पहली बार उनके (माही के) साथ इंडिया ए के टूर पर गया था। वह बेहद सरल किस्म के इंसान थे। वह अभी भी बिल्कुल वैसे ही हैं। अंदर से बेहद शांत इंसान।" 
 

36
Asianet Image

कार्तिक ने कहा, "धोनी को कभी ज्यादा गुस्सा होते नहीं देखा। धोनी पहले जैसे ही शांत इंसान हैं।" बताते चलें कि पार्थिव पटेल और दिनेश कार्तिक जैसे विकेटकीपर बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए धोनी टीम इंडिया में आए थे। 2004 में धोनी को जब मौका मिला तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

46
Asianet Image

एक लंबे समय बाद धोनी के रूप में टीम इंडिया को दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मिला था। बाद में धोनी को टीम इंडिया की कप्तानी भी सौंपी गई। दो की कप्तानी में अलग-अलग फॉर्मेट के दो विश्वकप के साथ भारत ने क्रिकेट की कई महत्वपूर्ण सीरीज अपने नाम किए। 

56
Asianet Image

कार्तिक के अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी धोनी के शांत व्यक्तित्व के मुरीद हैं। विलियमसन ने कहा, "धोनी सिर्फ वही याद रखते हैं जो जरूरी है। ध्यान भटकाने वाली चीजों में वो नहीं पड़ते हैं।"

66
Asianet Image

धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर रांची में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। अगर इस साल आईपीएल हुआ तो प्रशंसक उन्हें चेन्नई सुपर किंग की ओर से चौके-छक्के लगाते देख सकते हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories