MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • क्रिकेट छोड़ सब्जियां उगाने में व्यस्त हैं धोनी, अब दुबई में भी बिकेंगे रांची के बगान में उगे गोभी-मटर

क्रिकेट छोड़ सब्जियां उगाने में व्यस्त हैं धोनी, अब दुबई में भी बिकेंगे रांची के बगान में उगे गोभी-मटर

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट की दुनिया से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का ज्यादातर समय उनके होम टाउन रांची के रिंग रोड स्थित फार्महाउस में बीत रहा है। पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ माही फार्महाउस में ही समय बिता रहे हैं।लॉकडाउन के बाद से ही धोनी फार्महाउस में सब्जियां उगा रहे हैं। इस वजह से उनकी काफी चर्चा भी है। अब नई खबर है कि धोनी के फार्महाउस में उगी सब्जियां अब दुबई के मार्केट में बेची जाएगी। ये फार्म हाउस रांची के रिंग रोड में सेम्बो गांव में स्थित है। 43 एकड़ के इस फार्म हाउस में धोनी 10 एकड़ की जमीन का इस्तेमाल खेती के लिए करते हैं। फार्म हाउस में गोबी, मटर, टमाटर से लेकर ब्रोकली  और ओल भी उगाए जा रहे हैं। अब धोनी के फार्म हाउस की सब्जियां झारखंड कृषि विभाग द्वारा दुबई भेजी जाएगी। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 02 2021, 11:24 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

झारखंड कृषि विभाग ने धोनी के फार्म हाउस में उगी सब्जियों को विदेशी मार्केट तक ले जाने की जिम्मेदारी उठाई है। फार्म हाउस की सब्जियों की खेप को दुबई भेजा जाएगा।  

29
Asianet Image

सब्जियों को दुबई के मार्केट तक ले जाने की जिम्मेदारी ऑल सीजन फ्रेश एजेंसी ने उठाई है। ये सब्जियों को दुबई में बेचेगी। झारखंड कृषि विभाग का कहना है कि इससे विदेशी मार्केट झारखंड के किसानों को लाभ पहुंचाएगा।  

39
Asianet Image

धोनी का ये फार्महाउस काफी समय से चर्चा में रहा है। बेहद विशाल एरिया में फैले इस फार्महाउस में धोनी टमाटर, गोभी, मटर, पपीता आदि उगाते हैं। रांची के मार्केट में ही इस फार्महाउस की सब्जियों की काफी डिमांड रहती है। 

49
Asianet Image

कृषि विभाग ने दुबई में सब्जियां भेजने का फैसला वहां धोनी के फैंस की संख्या को देखते हुए किया है। दुबई में धोनी के फैंस की तादाद काफी ज्यादा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यहां धोनी की सब्जियां काफी बिकेगी। 

59
Asianet Image

धोनी का फार्म हाउस लोगों के बीच चर्चा में रहता है। इतने बड़े फार्म हाउस की झलकियां आए दिन साक्षी धोनी दिखाती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इस आलीशान फार्म हाउस की फोटोज शेयर करती रहती है। 

69
Asianet Image

धोनी ने इस फार्म हाउस का नाम कैलाशपति रखा है। इसमें जिम से लेकर स्विमिंग पूल और पार्क भी मौजूद है। साथ ही यहां स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए भी काफी स्पेस है।  

79
Asianet Image

धोनी के इस फार्म हाउस में उनके कई कुत्ते भी साथ रहते हैं। धोनी यहां अपनी फैमिली और डॉग्स के साथ चिल करते नजर आ जाते हैं। फार्म हाउस बाहर से जितना खूबसूरत है, अंदर से भी उतना ही आलीशान है। 

89
Asianet Image

फार्म हाउस को धोनी ने काफी हरा-भरा रखा है। यहां काफी पेड़-पौधे लगाए गए हैं। धोनी के फार्महाउस में उनके बाइक कलेक्शन को भी देखा जा सकता है। 

99
Asianet Image

बेटी जीवा के लिए यहां खेलने के लिए धोनी ने काफी जगह बना रखी है। साक्षी के कई फोटोज में जीवा फार्महाउस में मस्ती करती नजर आती है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories