Wed, 09 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • ससुराल से चुनाव लड़ सकती हैं साक्षी धोनी, इन क्रिकेटर्स ने भी मैदान के बाद आजमाया राजनीति में हाथ

ससुराल से चुनाव लड़ सकती हैं साक्षी धोनी, इन क्रिकेटर्स ने भी मैदान के बाद आजमाया राजनीति में हाथ

स्पोर्ट्स डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद अब उनकी दूसरी पारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। क्या माही राजनीति में एंट्री कर सकते हैं? ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी धोनी की जगह उनकी पत्नी साक्षी को 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि रांची लोकसभा सीट से वो बीजेपी की कैंडिडेट बन सकती हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट के कई पूर्व खिलाड़ी और उनके परिवार के सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं। यहां तक कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 26 2020, 04:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110

खेल और राजनीति का गहरा संबंध रहा हैं। खेल से रिटायर होने के बाद कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने राजनीति में कदम रखा है। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एमएस धोनी के भी राजनीति में जाने की संभावनाएं जताई जा रही है।

210

बता दें कि बीजेपी 2019 में भी झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान धोनी को अपना स्टार प्रचारक बनाना चाहती थी, लेकिन तब उन्होंने मना कर दिया था। अब संन्यास के बाद धोनी के भाजपा में शामिल होने की चर्चा एक बार भी फिर शुरू हो गई है। 

310

सिर्फ धोनी ही नहीं बीजेपी उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी को भी पार्टी में शामिल कराना चाहती है। यही नहीं 2024 में होने वाले आम लोकसभा चुनाव में साक्षी धोनी को रांची से टिकट पेश करने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

410

धोनी के भाई नारेंद्र सिंह भी राजनीति में हैं। 2009 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामकर राजनीति में प्रवेश किया पर वह भाजपा के साथ खुश नहीं थे इसलिए 4 साल बाद ही उन्होंने बीजेपी का साथ थोड़ दिया और समाजवादी पार्टी ज्वाइन की।

510

अगर धोनी या उनकी पत्नी राजनीति में आते हैं तो ये कोई नई बात नहीं होगी। इससे पहले भी कई सारे क्रिकेटर्स ऐसे हैं जो अपना क्रिकेट करियर खत्म होने के बाद राजनीति में आए है।

610

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी संन्यास के बाद राजनीति में आए हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा और अब वह पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं।

710

क्रिकेट के बाद नवजोत सिंह सिद्धू भी राजनीति के मैदान में उतरे और भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए। बाद में बीजेपी का दामन छोड़ उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा।

810

क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। साल 2012 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया था। हालांकि संसद में बेहद कम अटेंडेंस के कारण उनकी काफी आलोचना हुई थी।

910

दिवंगत क्रिकेटर चेतन चौहान भी भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। वह उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री भी थे। कोरोना के कारण हाल ही में उनका निधन हो गया है।

1010

ऐसे ही कई सारे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपनी सेकेंड इनिंग में राजनीति में प्रवेश किया। अब देखना होगा कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 के बाद क्या राजनीति में जाने का फैसला करते है? 

Asianet News Hindi
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved