Tue, 08 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उदास-हताश हैं धोनी, मैनेजर ने बताया कैसा है माही का हाल

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उदास-हताश हैं धोनी, मैनेजर ने बताया कैसा है माही का हाल

स्पोर्ट्स डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन की घटना ने हर किसी को हैरान और उदास कर दिया है। सुशांत को पर्दे का धोनी भी कहा जाता है। दरअसल, भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" में सुशांत ने माही का किरदार जीवंत कर दिया था। उन्हें पर्दे का धोनी भी कहा जाता था। फिल्म की वजह से दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता भी बन गया था। मगर, एक्टर की असमय मृत्यु से धोनी बहुत उदास हैं। 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 15 2020, 11:57 AM IST | Updated : Jun 15 2020, 07:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110

बायोपिक फिल्म की वजह से सुशांत ने धोनी संग उनके परिवार और करीबी दोस्तों के साथ काफी वक्त गुजारा था। दोनों के बॉन्डिंग की कई तस्वीरें इंटरनेट पर इसकी गवाही भी देती हैं। जाहिर सी बात है कि रविवार को सुशांत के बारे में खबर सुनकर धोनी का परिवार भी मायूस होगा। धोनी के मैनेजर ने अब इसका खुलासा किया। धोनी के मैनेजर आनंद पांडे ने सुशांत की मौत को लेकर एक टीवी चैनल से कहा कि हम अब भी नहीं समझ पा रहे कि क्या हुआ। मैं अपना दुख व्यक्त करने की स्थिति में नहीं हूं। माही भी बहुत उदास हैं। इससे पहले ट्विटर पर साक्षी धोनी के फैन पेज से सुशांत की फोटो साझा करते हुए लिखा, अब भी भरोसा नहीं हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत इतनी जल्दी चले जाएंगे। 

210

धोनी बायोपिक निर्माताओं के हवाले से यह खबर भी सामने आ रही है कि सुशांत की मौत के बाद अब धोनी पर दूसरी फिल्म नहीं बन सकती। क्योंकि बिना सुशांत के इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। 

धोनी फैमिली से हुआ करीबी जुड़ाव
धोनी पर बायोपिक बनाने का आइडिया 2011 के वर्ल्ड कप के बाद आया था। इस पर काम 2013 में शुरू हुआ। जब धोनी की भूमिका निभाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत का चुनाव किया गया तो वे धोनी और उनकी फैमिली के काफी करीब आ गए। 

310

धोनी और सुशांत बन गए गहरे दोस्त
बायोपिक बनने के दौरान सुशांत और धोनी का अक्सर मिलना-जुलना होता था। एक साथ उनका काफी वक्त बीतता था। जाहिर है, इससे सुशांत और धोनी के बीच गहरी दोस्ती हो गई। खुद पर बन रही फिल्म के धोनी मुख्य कन्सल्टेंट थे।

410

सब रखते थे सुशांत का ख्याल
बायोपिक बनने के दौरान सिर्फ धोनी से ही नहीं, बल्कि उनकी फैमिली के सभी लोगों से सुशांत सिंह राजपूत की नजदीकी बढ़ी। वे सबसे घुल-मिल गए। धोनी की वाइफ साक्षी भी सुशांत सिंह को काफी पंसद करती थीं और जब वे उनके घर आते थे, तो उनका काफी ख्याल रखती थीं।

510

बन गया था घरेलू रिश्ता
इस बायोपिक बनने के दौरान धोनी और सुशांत सिंह इतने करीब आ गए कि उनके बीच घरेलू रिश्ता बन गया था। दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी।

610

सुशांत भी बनना चाहते थे क्रिकेटर
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत, दोनों ही साधारण परिवारों से आए थे और अपने करियर में सफलता हासिल की थी। यह भी एक वजह थी कि दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती गई। सुशांत सिंह ने एक बार कहा था कि पहले वे भी क्रिकेटर बनना चाहते थे।

710

फिल्म में उनके रोल से धोनी थे प्रभावित
खुद पर बनी बायोपिक में सुशांत सिंह ने जैसी भूमिका निभाई थी, इससे महेंद्र सिंह धोनी बेहद प्रभावित थे। सुशांत ने उनकी भूमिका में जान डाल दी थी। हर किसी एक्टर के वश की यह बात नहीं थी कि वह माही को फिल्मी पर्दे पर जीवंत कर दे।
 

810

सुशांत सिंह ने की थी कड़ी मेहनत
महेंद्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेटर का रोल निभाना आसान काम नहीं था। इस बायोपिक में धोनी के जन्म से लेकर उनके करियर के हर पड़ाव का संघर्ष दिखाया गया था। इसके लिए सुशांत सिंह को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। फिल्म में धोनी की भूमिका से न्याय करने के लिए उन्होंने क्रिकेट की कड़ी ट्रेनिंग ली थी।

910

सचिन तेंदुलकर ने भी की थी प्रशंसा
बायोपिक में धोनी का रोल करने के लिए सुशांत सिंह ने जितनी कड़ी ट्रेनिंग ली थी, उसे देख कर सचिन तेंदुलकर ने भी उनकी प्रशंसा की थी। उनकी ट्रेनिंग को देख कर कोई भी कह सकता था कि सुशांत क्रिकेट में भी बेहतर परफॉर्मेंस कर सकते हैं।
 

1010

सीखी क्रिकेट की बारीकियां
धोनी की बायोपिक में काम करने की वजह से सुशांत सिंह को क्रिकेट की बारीकियां सीखने का मौका मिला। उन्होंने महीनों तक किरण मोरे की देख-रेख में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की ट्रेनिंग ली। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved