- Home
- Sports
- Cricket
- दनिश कनेरिया ने युवराज और हरभजन से लगाई मदद की गुहार, बोलेः पाकिस्तान में हिंदुओं के हालात खराब
दनिश कनेरिया ने युवराज और हरभजन से लगाई मदद की गुहार, बोलेः पाकिस्तान में हिंदुओं के हालात खराब
नई दिल्ली. कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में यह महामारी फैल चुकी है। भारत में भी कोरोना के 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने भारतीय खिलाड़ियों से मदद की गुहार लगाई है। कनेरिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि युवराज सिंह और हरभजन पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के लिए भी लोगों से मदद की अपील करें। इसके साथ ही उन्होंने एक लिंक भी शेयर किया जिसमें आप डोनेट कर सकते हैं। दानिश ने लिखा कि आपको पता है पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत बहुत अच्छी नहीं है। इससे पहले भी दानिश खूब चर्चा में आए थे, जब शोएब अख्तर ने कहा था कि पाकिस्तान टीम में उनके साथ भेदभाव होता था।
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
110
)
पाकिस्तान में करीब 2500 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। सही इंतजाम ना होने के कारण पाकिस्तान में स्थिति बिगड़ती जा रही है।
210
दानिश कनेरिया ने युवराज सिंह और हरभजन सिंह से वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए दान की अपील करने को कहा है।
310
दनिश इससे पहले भी खूब चर्चा में आए थे जब शोएब अख्तर ने कहा था कि हिंदू होने के कारण पाकिस्तान में उनके साथ भेदभाव होता था।
410
इस घटना के बाद दानिश ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मदद मांगी थी।
510
इससे पहले युवराज सिंह और हरभजन सिंह पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के लिए वीडियो बनाकर मदद मांग चुके हैं।
610
ये वीडियो सामने आने के बाद भारत में इन दोनों खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया गया था।
710
लोगों की आलोचना सुनने के बाद युवराज ने कहा था कि उन्होंने सिर्प मानवता के नाते मदद की गुहार लगाई थी।
810
इस घटना के बाद पाकिस्तान में शाहिद अफरीदी क्रिस्चियन और हिंदू लोगों को भी राशन बांटते नजर आए थे।
910
इससे पहले यह बात सामने आ चुकी है कि पाकिस्तान की सरकार भी हिंदुओं के लिए राशन नहीं दे रही है या फिर निचले स्तर पर अधिकारी धर्म के आधार पर लोगों से भेदभाव कर रहे हैं।
1010
पाकिस्तान में हिंदू और क्रिस्चियन धर्म के लोग अल्पसंख्यक हैं और अक्सर इन्हें यहां परेशानियों का सामना करना पड़ता है।