- Home
- Sports
- Cricket
- आलीशान बंगले में मस्ती करते नजर आए विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, नजारा देख दंग रह गए लोग
आलीशान बंगले में मस्ती करते नजर आए विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, नजारा देख दंग रह गए लोग
नई दिल्ली. पूरी दुनिया में अभी भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। जिसके चलते दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में दुनियाभर में क्रिकेट बिलकुल बंद है। जिसके चलते सभी क्रिकेटर्स अपने अपने घरों में बंद हैं। और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी मस्ती करते हुए अपनी फोटोज को भी सोशल साइट्स पर शेयर करते रहते हैं। अब इसी क्रम में वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बलेबाज क्रिस गेल ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो हमेशा की तरह मस्ती करते नजर आ रहे हैं। गेल के आलीशान बंगले के अंदर की तस्वीरें देख लोग दंग रह गए। ऐसा नजारा कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

दुनिया में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अक्सर मस्ती करते नजर आते हैं। ऐसे में आजकल कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से मिले इस खाली टाइम को भला क्रिस गेल बिना मस्ती के कैसे बिता सकते हैं।
इसी के चलते क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने बंगले में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में गेल के आलीशान बंगले का नजारा देख लोग दंग रह गए। घर की तस्वीरें वाकई लुभावनी हैं।
गेल ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘यदि किसी अन्य व्यक्ति के लिए कुछ संभव है, तो यह आपके लिए भी संभव है।’
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं। जमैका की पहाड़ियों में क्रिस गेल का बंगला है, जिसमें उन्होंने हाउस पार्टी के लिए खास जगह बना रखी है।
इस तीन मंजिला बंगले में पूल पार्टी के लिए स्विमिंग पूल के साथ घर के अंदर एक डांस फ्लोर भी है।
क्रिस गेल अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही में गेल ने अपने हमवतन साथी पूर्व खिलाड़ी रामनरेश सरवन पर जमकर हमला बोला था। गेल ने रामनरेश सरवन को सांप तक कह दिया, इतना ही नहीं गेल ने सरवन को कोरोना वायरस से भी बुरा बताया था।
गेल के मुताबिक सरवन ने ही उनके और कैरिबियन प्रीमियर लीग की टीम जमैका तल्लावाह फ्रेंचाइजी के बीच दूरी पैदा की और उन्हें टीम से बाहर करवाया। हालांकि इसके बाद गेल ने अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी थी। गेल क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं।
गेल के तूफ़ान से हर विरोधी टीम का हाल बुरा हो जाता है। गेल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने वन डे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। ऐसे में आने वाले टी-20 वर्ल्डकप में गेल वेस्टइंडीज के लिए तुरुप का इक्का और विरोधियों के लिए काल बन सकते हैं।
परिवार के साथ गेल, क्रिस गेल की पत्नी नताशा किसी मॉडल से कम नहीं हैं।
फोटो सोर्स- सभी तस्वीरें गेल के इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई हैं।