लॉकडाउन से परेशान हो चुके हैं चहल, शादी करके सबको कर सकते हैं सरप्राइज
नई दिल्ली. टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल भी बाकी खिलाड़ियों की तरह लंबे समय से अपने घर में कैद हैं। पूरे देश में लॉकडाउन के चलते खेल से जुड़े सभी तरह के इवेंट कैंसिल हो चुके हैं और खिलाड़ियों को मजबूरन अपने घर के अंदर बैठना पड़ रहा है। खाली समय में अधिकतर क्रिकेटर सोशल मीडिया पर अच्छा खासा समय बिता रहे हैं और उनके निजी जीवन के बारे में फैंस को नई नई बातें पता चल रही हैं। चहल ने भी शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जारा यासमीन के साथ लाइव चैट की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो इस लॉकडाउन से परेशान हो चुके हैं और इसके खत्म होते ही वो मैदान पर जाकर कम से कम एक गेंद फेकना चाहते हैं। इसके साथ ही शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो शादी करके सब को सरप्राइज कर सकते हैं। चहल ने इस चैट पर कहा कि वो लॉकडाउन खुलने पर वो अपने घर में नहीं रहेंगे। भले ही उन्हें घर के पास किसी होटल में रहना पड़े, पर घर में कैद रहकर वो तंग आ चुके हैं।
| Published : Apr 12 2020, 10:23 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin