MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • World Cup 2011: युवराज की आंखों में आंसू, कांधे पर सवार सचिन, ऐसी थी 28 साल बाद भारत की वर्ल्ड कप जीत

World Cup 2011: युवराज की आंखों में आंसू, कांधे पर सवार सचिन, ऐसी थी 28 साल बाद भारत की वर्ल्ड कप जीत

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट (Cricket) की इतिहास का वह दिन कौन भूल सकता है, जब आज से 11 साल पहले 2 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा था और 28 साल बाद वर्ल्ड कप (World Cup 2011) की ट्रॉफी अपने नाम की थी। पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था, जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में भारत (India) ने श्रीलंका (Sri Lanka) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में परस्त किया था और 130 करोड़ भारतीयों का सपना पूरा किया था। आज भी वर्ल्ड कप की वह यादें हमारे जहन में मौजूद है। तो चलिए आज आपकी उन्हीं यादों को ताजा करवाते हैं और  वर्ल्ड कप 2011 की 8 सबसे स्पेशल तस्वीरें आपको दिखाते हैं...

Asianet News Hindi | Updated : Apr 02 2022, 01:25 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

यूसुफ पठान और विराट कोहली के कंधे पर सवार हाथों में भारत का झंडा लिए सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की यह तस्वीर कौन भूल सकता है, जब क्रिकेट के भगवान का वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हुआ था।

28
Asianet Image

दिन था 2 अप्रैल 2011 और जगह थी मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम। पूरी दुनिया की निगाहें इस मैच पर टिकी थी, जब भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलने उतरी थी।

38
Asianet Image

इस मैच में भारत ने सबसे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 275 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा।

48
Asianet Image

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटके जरूर लगे। एक तरफ जहां वीरेंद्र सहवाग बिना खाता खोले दूसरी गेंद पर आउट हो गए। तो वहीं, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी 18 रन बनाए।
 

58
Asianet Image

इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और 83 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप निभाई। इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर ने 109 रनों की पार्टनरशिप की। लेकिन जब 97 रन पर गंभीर का विकेट गिरा, तो पूरे स्टेडियम सन्नाटा पसर गया।
 

68
Asianet Image

इसके बाद एमएस धोनी ने 79 गेंदों में 91 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई और 28 साल बाद भारत के लिए वर्ल्ड कप लेकर आए। इससे पहले भारत ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहला वर्ल्ड कप जीता था।

78
Asianet Image

इस मैच में छोटी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले युवराज सिंह ने 24 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए और धोनी के साथ जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच जीतने के बाद युवराज सिंह की आंखों में आंसू नजर आए और वह फूट-फूट कर रोते दिखें थे।

88
Asianet Image

वर्ल्ड कप जीतने के बाद एमएस धोनी ने अपना सिर मुंडवा लिया था। ट्रॉफी के साथ उनकी यह तस्वीर बहुत पसंद की गई थी।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: KKR से ज्यादा हो रहे शाहरुख की लाडली सुहाना के चर्चे, मैडम की अदाएं देख फैंस हो गए कायल

IPL 2022: अब दोगुनी होगी मुंबई इंडियंस की ताकत, टीम में लौट आया ये तूफानी बल्लेबाज

इतनी बड़ी हो गई मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की लाड़ली, 8 फोटो में देखें बेबी समायरा की क्यूटनेस

 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
एम एस धोनी
 
Recommended Stories
Top Stories