- Home
- Sports
- Cricket
- किसी ने Ship पर, तो किसी ने घुटने पर किया प्यार का इजहार, इन 10 खिलाड़ियों ने ऐसे कहा गर्लफ्रैंड को I Love You
किसी ने Ship पर, तो किसी ने घुटने पर किया प्यार का इजहार, इन 10 खिलाड़ियों ने ऐसे कहा गर्लफ्रैंड को I Love You
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (Indian cricketer) जितना अपने खेल के लिए फेमस है, उतना ही अपनी लव लाइफ के लिए भी मशहूर हैं। कुछ खिलाड़ियों की लव स्टोरी तो किसी फिल्म से कम नहीं रही है। कुछ ने अपने दिल की बात मजाक में कह दी थी तो किसी ने पूरी तैयारी के साथ अपने पार्टनर को प्रपोज किया था। आज हम आपको भारत के 10 खिलाड़ियों ने अपने प्यार का इजहार कैसे किया था।
| Published : Mar 31 2021, 02:21 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
हार्दिक पांड्या ने दुबई में महंगे से शिप में ले जाकर पूरी तैयारी के साथ अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक को प्रपोज किया था।
एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को प्रपोज करते हुए कहा था कि मेरी जिंदगी क्रिकेट की किट जितनी छोटी है। उन्होंने आई लव यू न कहते हुए सीधे शादी करने की बात कही थी।
रोहित शर्मा ने जिस मैदान पर क्रिकेट खेलना सीखा था, उसी मैदान पर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह को प्रपोज किया था।
युवराज सिंह ने हेजल कीच को जब प्रपोज किया था तब उन्होंने कहा था कि तू मुझे ठीक तो लगता है देखती हूं। हालांकि बाद में उन्होंने शादी के लिए हां कर दी।
जहीर खान ने IPL के बीच में ही सागरिका घाटगे को प्रपोज किया था। दोनों साथ में घूमने जाने वाले थे, पर बीच में ही उन्होंने सागरिका को प्रपोज किया था।
सचिन तेंदुलकर इस मामले में भी सबसे अलग हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को नहीं बल्कि उनकी पत्नी अंजली ने उन्हें प्रपोज किया था।
हरभजन ने एक पोस्टर में देखकर गीता बसरा को पसंद कर लिया था। इसके बाद IPL के बीच में उन्होंने गीता को प्रपोज किया था। उस समय गीता बसरा ने कहा था कि अभी वो रेलिशन में नहीं आना चाहती हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बचपन की दोस्त आरती अहलावत को मजाक में ही प्रपोज कर दिया था। हालांकि उनका प्रपोजल एक्सेप्ट हो गया और दोनों ने शादी कर ली।
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी मयंक अग्रवाल ने लंदन की टेम्स नदी के किनारे अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और उनका ये रोमांटिक अंदाज देखकर आशिता सूद ने भी तुरंत शादी के लिए हां कर दी थी।
शिखर धवन ने 2 बच्चों की मां आयशा मुखर्जी को सोशल मीडिया के जरिए प्रपोज किया था। आयशा ने तुरंत हां भी कर दी थी, पर धवन ने शादी से पहले कुछ समय मांगा था।