MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • गिरा गर्भ फिर भी नहीं मानी हार, 8 महीने की गर्भवती कमांडर नक्सलियों को दे रही मात, कुछ ऐसी है कहानी

गिरा गर्भ फिर भी नहीं मानी हार, 8 महीने की गर्भवती कमांडर नक्सलियों को दे रही मात, कुछ ऐसी है कहानी

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़).  पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। आज सारी दुनिया नारी शक्ति को सलाम कर रहा है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ के एक 'सुपर वुमन' के बारे में। जो लाखों करोंड़ों महिलाओं के लिए बहादुरी का शानदार उदाहरण पेश कर रही हैं। यह महिला कमांडर सुनैना पटेल है। जो कंधे पर बंदूक रखकर नक्सलियों के गढ़ दंतेवाड़ा में लोगों की सुरक्षा में तैनात है।

Asianet News Hindi | Updated : Mar 08 2020, 02:09 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
बता दें कि सुनैना पटेल मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बारसुर की रहने वाली हैं। वह अपने फर्ज के आगे और कुछ नहीं समझती। यहां तक कि वो लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देती हैं। सुनैना पटेल आठ महीने की गर्भवती हैं और कुछ दिनों में उनकी डिलीवरी होने वाली है। यहां काम करना सुरक्षाकर्मियों के लिए खतरे से खाली नहीं होता। एक बार पट्रोलिंग करते समय ही सुनैना का गर्भ गिर गिया था इसके बावजूद भी वह अपनी चिंता छोड़कर दंतेवाड़ा के जंगलों में ड्यूटी कर रही हैं।
25
Asianet Image
सुनैना की हिम्मत और जज्बे को हर कोई सलाम करता है। यहां तक कि उनकी बहादुरी को देखकर नक्सलियों के भी पसीने छूट जाते हैं। वह नक्सलियों के गढ़ में घुसकर पहरा दे रही हैं और उनके लिए चिनौती दे रही हैं। सुनैना 30 लोगों की टीम को लीड करती हैं। वह नक्सलियों से निपटने के लिए बने जिला रिजर्व गार्ड में दंतेश्वरी फाइटर की कमांडर हैं।
35
Asianet Image
इंटरव्यू में बातचीत के दौरान सुनैना ने बताया था- जब मैंने ज्वाइन किया था तब मैं 2 महीने की गर्भवती थी। मैंने अपने कर्तव्यों को निभाने से कभी इनकार नहीं किया। आज भी अगर मुझसे पूछा जाए तो मैं इसे पूरी ईमानदारी के साथ करूंगी।
45
Asianet Image
सुनैना घने जंगलों में पट्रोलिंग करती हैं। पट्रोलिंग के दौरान उनकी पीठ पर भारी भरकम बैग और हाथ में वजनदार राइफल भी होती है। एक तरफ जहां डॉक्टरों ने उनको रेस्ट लेने की सलाह दी है। लेकिन वह किसी की नहीं सुनती हैं। क्योंकि वह नक्सलियों का खात्मा करना चहाती हैं।
55
Asianet Image
दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव कहते हैं कि इससे पहले एक बार पट्रोलिंग करते समय ही सुनैना का गर्भ गिर गिया था। आज भी वह छुट्टी लेने से इनकार कर देती हैं। उन्होंने कई महिलाओं को प्रेरित किया है। उनकी बदौलत यहां महिला कमांडो की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। वह लाखों महिलाओं के लिए आर्दश हैं।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories