MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • Holi 2022 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खूब जमाया रंग, गुलाल उड़ाया, नगाड़ा बजाया और सुनाए फाग गीत

Holi 2022 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खूब जमाया रंग, गुलाल उड़ाया, नगाड़ा बजाया और सुनाए फाग गीत

दुर्ग : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने होली (Holi 2022) के मौके पर खूब रंग जमाया। दुर्ग जिले के भिलाई वाले घर पर भूपेश बघेल ने रंगों का त्योहार मनाया। उन्होंने जमकर होली खेली, रंग-गुलाल उड़ाकर सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान भूपेश बघेल का जुदा अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने नगाड़ा बजाया, फाग गीत भी गाए और प्रदेश के खुशहाली की कामना की। सीएम इस मौके पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी नजर आए। तस्वीरों में देखिए सीएम भूपेश की मस्ती वाली होली..

Asianet News Hindi | Published : Mar 18 2022, 02:52 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने गृह नगर भिलाई में परिवार के साथ रंगों का त्योहार मनाया। सीएम भूपेश और उनकी पत्नी ने एक-दूसरे को रंग लगाया और गुलाल उड़ाया। इस दौरान सीएम के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी बारी-बारी से अबीर लगाकर इस त्योहार को मनाया। 

26
Asianet Image

मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन सभागार में ही सुबह से तैयारी कर ली गई थी। सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। पौने 11 बजे के आस-पास सीएम सभागार में पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और रंग गुलाल लगाया।

36
Asianet Image

इस दौरान वहां पाटन, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर और अन्य जगहों से आम लोग, जनप्रतिनिधि और कई अफसर भी पहुंचे थे। सीएम ने सभी से बातचीत कर उनका हाल जाना और उन्हें मिठाई खिलाकर भविष्य को रंगों की भांति सुंदर बनाने को कहा।

46
Asianet Image

मुख्यमंत्री इस दौरान मस्ती में डूबे दिखाई दिए। उन्होंने हर साल की तरह इस साल भी अपने काफी पुराने समर्थक अली के साथ नगाड़ा बजाया। छत्तीसगढी प्रसिद्ध फाग गीत चल हां बिरज में दे दे बुलव्वा राधे को..गाया। इस दौरान वे हंसी-ठिठोली भी करते रहे।

56
Asianet Image

मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने पहुंचे लोगों में भिलाई के महापौर नीरज पाल, दुर्ग जिला सहकारी ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कुम्हारी नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर कलेक्टर दुर्ग डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एएसपी बद्रीनारायण मीणा समेत कई लोग शामिल थे।

66
Asianet Image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्योहार है। यह रंगों, खुशियों और मेल मिलाप का भी त्योहार है। उन्होंने सभी से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें-शिवराज सिंह चौहान पर चढ़ा होली का रंग, फूल-गुलाल उड़ा की जमकर मस्ती, महफिल सजाई.. बुंदेली फाग गाकर मोह लिया मन

इसे भी पढ़ें-बॉर्डर पर होली : जवानों ने खेली जमकर उड़ाए रंग-गुलाल, मस्ती की, डांस किया और लगाए भारत माता के जयकारे


 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories