MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • यह जाबांज देश के लिए शहीद हुआ, अब कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आई उसकी फैमिली

यह जाबांज देश के लिए शहीद हुआ, अब कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आई उसकी फैमिली

जगदलपुर, छत्तीसगढ़. इस समय देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। ऐसे में लोगों की मदद के लिए हजारों हाथ उठे हैं। इन्हीं में से एक है बस्तर के शहीद उपेंद्र साहू के परिजन। इस दु:खभरे माहौल में भी ये लोग कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। शहीद की पत्नी राधिका ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपए की मदद की है। वे खुद बस्तर एसपी के पास पहुंची और राशि जमा कराई। राधिका ने कहा कि अगर उनके पति जीवित होते, तब वो भी ऐसा ही करते। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद की पत्नी के इस जज्बे की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि वे नि:शब्द हैं। सलाम करते हैं। बता दें कि पथरागुड़ा के रहने वाले उपेंद्र साहू 14 मार्च को दंतेवाड़ा, जगदलपुर की सीमा से सटे जंगलों में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

Asianet News Hindi | Published : Apr 30 2020, 12:23 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

शहीद की पत्नी की इस पहल की प्रशासन से सराहना की है। बस्तर जिला प्रशासन ने इसका एक वीडियो बनाया है। ताकि लोग इससे प्रेरणा ले सकें।

(यह तस्वीर शहादत के बाद की है, शहीद के शव पर बिलखते परिजन)

25
Asianet Image

राधिका ने कहा कि इस समय देश संकट में है। सबको एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। उनके पति ने भी हमेशा यही सिखाया है।
(शहीद की पत्नी राधिका अपने छोटे बेटे के साथ)

35
Asianet Image

शहीद की पत्नी राधिका जगदलपुर में किराए से रहती हैं। उनके दो बेटे हैं-बड़ा 10 साल का और दूसरा 6 साल का।
(इस तस्वीर में छोटा बेटा दिखाई दे रहा है)

45
Asianet Image

राधिका का परिवार मुआवजे से चल रहा है। उन्हें अब तक 2.50 लाख रुपये मिले हैं।  बस्तर के एसपी दीपक झा ने कहा कि इस पहल की वे सराहना करते हैं।

55
Asianet Image

राधिका को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया चल रही है। 
(यह तस्वीर शहादत के बाद की है।)
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories