Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • रातभर चिंघाड़ती रही कीचड़ में फंसी बेबस हथिनी, उसका दर्द देखकर भावुक हुए लोग

रातभर चिंघाड़ती रही कीचड़ में फंसी बेबस हथिनी, उसका दर्द देखकर भावुक हुए लोग

कोरबा, छत्तीसगढ़. इंसान और जानवरों के बीच हमेशा से भावनात्मक रिश्ता रहा है। दलदल में फंसे मादा हाथी की जिंदगी बचाने वन विभाग के अमले और गांववालों ने दिन-रात एक कर दिया। हालांकि अभी उसे निकाला नहीं जा सका है। मादा हाथी कितने घंटे से दलदल में फंसा हुआ है, इसका कुछ पता नहीं चल सका है। वन विभाग का मानना है कि केंदई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुल्हारिया के आश्रित मोहल्ला वनखेतापारा में 40-50 हाथियों का का झुंड घूम रहा है। यह मादा हाथी भी इस झुंड का हिस्सा है। गुरुवार को कुछ लोगों की नजर दलदल में फंसी हथिनी पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर केंदई रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी अश्विनी चौबे उड़नदस्ता टीम के साथ पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। हालांकि गुरुवार रात तक हथिनी को दलदल से नहीं निकाला जा सका।  

Asianet News Hindi | Published : Dec 27 2019, 11:53 AM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
दलदल में फंसी बेबस हथिनी को देखकर रेस्क्यू में लगे लोग भी भावुक हो उठे। बिना खाये-पीये हथिनी की हालत बेहद दयनीय होते देखकर लोग अपना खाना-पीना भूलकर रेसक्यू में जुटे देखे गए।
26
Asianet Image
माना जा रहा है हथिनी के फंसे होने की सूचना 24 घंटे बाद वन विभाग को पता चली। इसके बाद लोगों ने हथिनी को निकालने की कोशिश शुरू की।
36
Asianet Image
कुछ गांववालों का कहना था कि यहां हाथियों के आतंक से लोग इतना परेशान है कि उन्होंने हथिनी को दलदल में फंसा देखकर भी नजरअंदाज कर दिया। लेकिन किसी दरियादिल इंसान से यह नहीं देखा गया और उसने पुलिस को सूचना दी।
46
Asianet Image
हथिनी की चिंघाड़ सुनकर हाथियों का दल भी वहां पहुंच गया। इसे देखकर वन विभाग को और ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। वर्ष, 2002 से अब तक यहां 10 हाथियों की जान जा चुकी है।
56
Asianet Image
यूं दलदल में बेबस पड़ी रही हथिनी। माना जा रहा है कि अपने झुंड से भटककर यह हथिनी गलती से दलदल में उतर गई होगी।
66
Asianet Image
हथिनी की जिंदगी बचाने जेसीबी के साथ दर्जनों वनकर्मी और गांववाले जुटे देखे गए।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories