MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • करोड़ों में एक इस बेटी ने रचा इतिहास, मंत्री बधाई देने पहुंच रहे घर..जिसे एक साथ कई नौकरी के ऑफर

करोड़ों में एक इस बेटी ने रचा इतिहास, मंत्री बधाई देने पहुंच रहे घर..जिसे एक साथ कई नौकरी के ऑफर


दुर्ग (छत्तसीगढ़). जब कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करता है तो सबसे ज्यादा खुशी या गर्व उनके माता-पिता को होता है। लेकिन छत्तसीगढ़ की एक बेटी ने ऐसा इतिहास रचा है कि वह प्रदेश के लिए गौरव बन गई है। आम आदमी से लेकर मंत्री-सांसद उसे बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बधाई दी है। इस बेटी ने इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO) की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वैज्ञानिक (सिविल) चयन परीक्षा में  देश में पहला स्थान हासिल किया है। आइए जानते हैं कैसे इस बेटी को मिली यह सफलता...

Arvind Raghuwanshi | Updated : Apr 01 2021, 10:56 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image


दरअसल, अपने दुर्ग शहर के साथ-साथ पूरे प्रदेश का मान बढ़ाने वाली इस बेटी का नाम सृष्टि बाफना है। जिसने वैज्ञानिक सिविल चयन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सृष्टि के साथ इस परीक्षा में पूरे देश से करीब 1 लाख से 80 हजार प्रतिभागी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें लिखित परीक्षा के बाद महज 124 स्टूडेंट इंटरव्यू के लिए चयनित हुए। फिर अंतिम रूप 1 लोगों का चयन हुआ। जिसमें सृष्टि बाफना ने पहला स्थान हासिल किया है।

27
Asianet Image


बता दें कि सृष्टि होली पर दिल्ली से अपने गांव कुसुमकसा पहुंची हुई है। पूरे परिवार और गांव में उत्सव जैसा माहौल है। जहां उसे बधाई देने वालों का तांता लगा रहा है। वहीं इस सफलता के बाद सृष्टि के खुशी के आंसू रुक नहीं रहे थे। उसने भारतीय स्पेस रिसर्च संस्थान में वैज्ञानिक पद पर चयनित होने पर अपने माता पिता और गुरुओं का आशीर्वाद बताया है।
 

37
Asianet Image


सृष्टि ने बताया कि भारतीय स्पेस रिसर्च की यह परीक्षा साल 2020 में आयोजित हुई थी। लेकिन कोविड-19 की वजह से इंटरव्यू आयोजित नहीं हो पाया था। फिर साल 2021 में  इंटरव्यू हुआ, जिसके बाद फाइनल परिणाम मार्च के महीने में आया।

47
Asianet Image


सृष्टि पढ़ने-लिखने में इतनी होशियार है कि उसका चयन इससे पहले ISRO, दिल्ली मेट्रो और कोल इंडिया तीनों प्रतियोगी परीक्षाओं में हो चुका है। उन्होंने बताया कि ISRO की इस परीक्षा  को UPSC ने आयोजित किया था। उन्होंने बताया कि इससे पहले इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षा में भी उनका चयन हो चुका था। लेकिन सृष्टि बचपन से ही स्पेस रिसर्च से जुडऩा चाहती थी। इसलिए कई सालों से इसरो की चयन परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसलिए उन्होंने किसी अन्य नौकरी नहीं की।
 

57
Asianet Image

बता दें कि सृष्टि पढ़ाई के अलावा संगीत में भी रुचि रखती हैं। उन्होंने खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से डिप्लोमा प्राप्त किया है।  सृष्टि शुरू से ही होनहार छात्रा रही है। उन्होंने 12 वीं बोर्ड के बाद बीआईटी दुर्ग से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उसके बाद आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया है। 
 

67
Asianet Image


सृष्टि मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाली सृष्टि के पिता मोती बाफना व्यवसायी और माता प्रभा बाफना हाउस वाइफ है।  उनका बड़ा भाई कैमिकल इंजीनियर है। सृष्टि का परिवार पहले बालोद जिले के कुसुमकसा में रहता था। लेकिन साल 2002 में परिवार दुर्ग में आकर रहने लगा।
 

77
Asianet Image


 सृष्टि VS 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में राज्य स्तर पर 8वां स्थान हासिल किया था। माता पिता कहना है कि बेटी की शरू से ही टेक्निकल फील्ड में रुचि थी। इसलिए हम उसका सपना पूरा करने के लिए कभी पीछे नहीं हटे। ना ही हम लोगों ने कभी बेटी और बेटे में कोई भेद नहीं किया।

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories