MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • ये है कुख्यात नक्सल कमांडर हिडमा, 24 जवानों की शहादत के पीछे है जिसका हाथ..जानिए पूरी कुंडली

ये है कुख्यात नक्सल कमांडर हिडमा, 24 जवानों की शहादत के पीछे है जिसका हाथ..जानिए पूरी कुंडली


बीजापुर (छत्तीसगढ़). सुकमा और बीजापुर की सीमा पर जंगल में शनिवार को हुए सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 24 जवान शहीद हो गए। वहीं 31 घायल जवान अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि अभी कई और जवान और लापता बताए जा रहे हैं। इस हमले का मास्टरमाइंड 25 लाख के इनामी नक्सल कमांडर का हिडमा का हाथ बताया जा रहा है। जिसने इस हमले की पूरी साजिश रचकर अंजाम दिया है। आरोपी नक्सली मुठभेड़ के दौरान करीब 250 नक्सलियों को लीड कर रहा था। आइए जानते हैं कौन है यह कुख्यात नक्सल कमांडर हिडमा...

Asianet News Hindi | Updated : Apr 04 2021, 06:19 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image


कई नामों से जाना जाता है हिडमा 
दरअसल, इस  नक्सल कमांडर का पूरा नाम माड़वी हिडमा है। जो संतोष उर्फ इंदमुल उर्फ पोडियाम भीमा जैसे कई और नामों से भी जाना जाता है वह बीते 13 सालों में कई हमलों में शामिल रहा है और निर्मम हत्याओं के लिए कुख्यात है। पुलिस-फोर्स ने उसे पकड़ने के लिए 25 लाख का इनाम तक घोषित कर रखा है। इसका नाम छत्तसीगढ़ के नक्सलियों में टॉप नक्सल कमांडर में आता है।

25
Asianet Image

आधुनिक हथियारों से लैस है उसकी टीम
हिडमा का सुकमा और बीजापुर गढ़ है, यहां पर होने वाली सभी नक्सली गतिविधियों पर उसका ही हाथ होता है। इस इलाके में जितने भी नक्सली हमले हुए हैं हिडमा की भूमिका शामिल रही है। वह कभी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शरण लेकर रहता है। उसके पास सभी तरह के आधुनिक हथियार हैं। उसकी टीम क पास यूबीजीएल, रॉकेट लॉन्चर, एके 47 जैसे हथियार हैं।
 

35
Asianet Image


20 सालों से स्कूल नहीं लगा
हिडमा का जन्म सुकमा जिले के पुवर्ती गांव म हुआ था, यह गांव दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच में बसा हुआ है। इस गांव तक पहुंचने के लिए पुलिस कई सालों से प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक यहां नहीं पहुंच सकी है। बताया जाता है कि हिडमा के गांव करीब 20 साल से कोई स्कूल नहीं लगा है। कोई भी टीचर यहां नहीं आना चाहता है, आसपास के इलाकों में हिडमा का बोलबाला चलता है। यहां पर उसकी ही हुकूमत या सरकार चलती है।

45
Asianet Image


दसवीं तक पढ़ा लेकिन फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता 
उसकी उम्र  40 साल के आसपास बताई जाती है। बताया जाता है कि उसका पालन-पोषण ऐसे समय में हुआ है जब इस इलाके में  नक्सलवाद चरम पर था और माओवादियों की ही चलती थी। हिडमा सिर्फ दसवीं क्लास तक पढ़ा है, लेकिन पढ़ने-लिखने में उसकी रूचि रही है। वह फर्राटेदार अंग्रेजी भी बोलता है। साथ ही वह स्मार्ट फोन का उपयोग करता है। बताया जाता है कि वह अपने साथ एक नोट बुक लेकर चलता है। जिसमें वह अपना पूरा शेड्यूल नोट करता है।
 

55
Asianet Image


पिछले साल मार्च के महीने में आरोपी हिडमा ने सुकमा में हुए नक्सली हमले में 17 जवानों की जान ली थी। वहीं अप्रैल 2019 में बीजेपी विधायक भीमा माडवी, उनके ड्राइवर और तीन सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों ने हत्या की थी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories